नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार: पन्ना पुलिस ने पंजाब के पठानकोट से पकड़ा, एक महीने से था फरार – Panna News

नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:  पन्ना पुलिस ने पंजाब के पठानकोट से पकड़ा, एक महीने से था फरार – Panna News




पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक महीने की तलाश के बाद पुलिस ने फरार आरोपी को पंजाब के पठानकोट से दबोचा। यह घटना 23 फरवरी 2026 को हुई थी। उस दिन 14 वर्षीय पीड़िता घर पर अकेली थी। पड़ोस में रहने वाले सुखेन्द्र चौधरी ने इस स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी अपने घर से फरार हो गया था। देवेन्द्रनगर पुलिस और सायबर सेल की एक संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी इनपुट और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की लोकेशन पंजाब के पठानकोट में पाई गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम पठानकोट पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link