कौन पूरी करेगा यश दयाल की कमी? RCB का प्लान तैयार, 3 प्लेयर्स पर दारोमदार

कौन पूरी करेगा यश दयाल की कमी? RCB का प्लान तैयार, 3 प्लेयर्स पर दारोमदार


होमखेलक्रिकेट

कौन पूरी करेगा यश दयाल की कमी? RCB का प्लान तैयार, 3 प्लेयर्स पर दारोमदार

Last Updated:

rasikh salam Mangesh yadav abhinandan singh IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल आईपीएल 2026 में नहीं खेलेंगे. आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने इसकी पुष्टि कर दी है. अब बड़ा सवाल यह है कि आईपीएल 2026 में उनकी कमी पूरी कौन करेगा? आरसीबी में तीन ऐसे गेंदबाज हैं, जो उनकी जगह पर खेलने के दावेदार हैं. चलिए जानते हैं इन तीन खिलाड़ियों के बारे में.

Zoom

यश दयाल की कमी पूरी करने का इन तीन खिलाड़ियों पर दारोमदार.

नई दिल्ली. विवादों से घिरे यश दयाल पिछले कुछ दिनों से अलग-लगा वजहों से चर्चा में हैं. बीते दिनों गुपचुप तरीके से शादी करने के बाद हर कोई यह जानने के लिए बेताब था कि क्या यश दयाल आईपीएल 2026 खेलेंगे? ऐसा इसलिए, क्योंकि सभी खिलाड़ियों ने टीम से जुड़कर आगामी टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन ये पेसर टीम कैंप में नजर नहीं आया. हालांकि, मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने पुष्टि कर दी कि यश दयाल आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे. निजी कारणों की वजह से वह आगामी सीजन नहीं खेलेंगे. उनका न खेलने टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं है. यश दयाल आईपीएल 2025 जीतने वाली आरसीबी की टीम का अहम हिस्सा थे, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें आगामी सीजन के लिए रिटेन किया. चूंकि, वह 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के 19वें सीजन में नहीं खेलेंगे, ऐसे में सवाल यह है कि उनकी कमी टीम में पूरी कौन करेगा? तीन ऐसे गेंदबाज हैं, जो उनकी जगह खेलने के लिए तैयार हैं.

बोबाट ने माना कि दयाल की गैरमौजूदगी टीम के लिए झटका है. उन्होंने कहा, ‘यश जैसे खिलाड़ी का बाहर होना निश्चित रूप से नुकसान है. वह पिछले कुछ वर्षों से टीम के अहम सदस्य रहे हैं, लेकिन हमें अपने मौजूदा विकल्पों पर पूरा भरोसा है.’ हालांकि, बोबाट ने खुद टीम संयोजन पर कहा कि आरसीबी के पास दयाल की कमी पूरी करने के लिए पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं. उन्होंने रासिख सलाम, अभिनंदन सिंह और मंगेश यादव का उल्लेख करते हुए कहा कि ये तीनों अच्छे विकल्प हैं और तैयारी शिविर में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. बोबाट ने यह भी उम्मीद जताई कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड चोट से उबरने के बाद जल्द ही टीम से जुड़ पाएंगे.

यश दयाल की कमी पूरी करने का इन तीन खिलाड़ियों पर दारोमदार.

क्यों नहीं खेल रहे यश दयाल?
बता दें कि 28 साल के इस खिलाड़ी पर कथित यौन शोषण के दो मामले दर्ज हैं. इसमें एक मामला नाबालिग से जुड़ा हुआ है. उन्होंने आरसीबी के लिए 2025 आईपीएल फाइनल में खेलने के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. आरसीबी ने उस फाइनल में जीत दर्ज कर पहली बार खिताब अपने नाम किया था. सत्र की शुरुआत से पहले आयोजित प्रेस वार्ता में बोबाट ने कहा, ‘मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि यश टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे. वे इस समय व्यक्तिगत परिस्थितियों से गुजर रहे हैं. हमने अब तक उनका पूरा समर्थन किया है और यह खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज करने के फैसले में भी दिखता है.’

आरसीबी के साथ जारी रहेगा कॉन्ट्रैक्ट
उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें टीम में बनाए रखना चाहते थे और वे अनुबंध के तहत बने हुए हैं. निकट भविष्य में भी उनका अनुबंध जारी रहेगा.’ हाल ही में विवाह करने वाले दयाल पर एक नाबालिग सहित दो महिलाओं द्वारा यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं. बोबाट ने बताया कि फ्रेंचाइजी ने उनके साथ संवाद बनाए रखा है. उन्होंने कहा, ‘हम नियमित रूप से उनसे संपर्क में हैं. आज भी मेरी उनसे बात हुई. लेकिन फिलहाल यह तय किया गया है कि उनके और फ्रेंचाइजी, दोनों के हित में यही है कि वे टीम से न जुड़ें.’ बोबाट ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले पर फिलहाल और कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. दयाल को हालांकि फ्रेंचाइजी का समर्थन जारी रहेगा और उनसे संवाद बना रहेगा.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link