ठेकेदार की हत्या में चार आरोपियों को उम्र कैद: चार साल पहले ब्रिज के नीचे गोली मारकर उतारा था मौत के घाट – Indore News

ठेकेदार की हत्या में चार आरोपियों को उम्र कैद:  चार साल पहले ब्रिज के नीचे गोली मारकर उतारा था मौत के घाट – Indore News




इंदौर में चार साल पहले जूनी इंदौर ब्रिज के नीचे ठेकेदार की हत्या करने वाले चार दोषियों को जिला कोर्ट ने उम्र कैद से दंडित किया है। मृतक का युवक का नाम राहुल झांजोट निवासी जूनी इंदौर है। आरोपियों के नाम गोटू उर्फ प्रह्लाद, सन्नी उर्फ कालू, कैलाश उर्फ शुभम और हेमराज बग्गन हैं। कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी पर कुल 29 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया। घटना 10 जून 2020 की शाम करीब 5.30 बजे हुई थी। लखन झांजोट जूनी इंदौर के ब्रिज के नीचे अपनी मामी की किराना दुकान के पास खड़ा था। तभी गोटू उर्फ प्रह्लाद, उसका भाई कालू उर्फ सन्नी, हेमराज बग्गन और शुभम उर्फ लंगड़ा वहां जो बाइक पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुरानी रंजिश में लखन के भाई राहुल झांजोट को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी गोटू उर्फ प्रह्लाद ने कमर से कट्टा निकालकर राहुल पर गोली चला दी, जो उसकी गर्दन के आर-पार हो गई। गंभीर रूप से घायल राहुल जमीन पर गिर पड़ा। बीच-बचाव के लिए आगे बढ़े लखन पर भी आरोपी ने कट्टा तान दिया, जिससे वह जान बचाकर पीछे हट गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी फरार हो गए। राहुल को तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर थाना जूनी इंदौर थाने में दर्ज की गई थी। जांच पूरी होने पर कोर्ट में चालान पेश किया गया। सुनवाई के दौरान साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी सुरेंद्र वास्केल ने की।



Source link