Last Updated:
CSK Signed Spencer Johnson as Nathan Ellis replacement: चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट स्पेंसर जॉनसन को बनाया है. ऑस्ट्रेलिया के इस 6 फुट 4 इंच लंबे पेसर को 1.50 करोड़ रुपये देकर सीएसके ने अपनी टीम में शामिल किया. स्पेंसर जॉनसन आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे.
चेन्नई सुपर किंग्स ने स्पेंसर जॉनसन को किया साइन.
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए चोटिल नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन, एलिस की जगह 1.5 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेलेंगे. जॉनसन ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. उन्होंने 5 वनडे और 8 T20 इंटरनेशनल मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है, जिनमें उन्होंने कुल 18 विकेट चटकाए हैं. इससे पहले वह आईपीएल में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें