आजादी के बाद पहली बार पन्ना में पहुंची ट्रेन, सफल रहा ट्रायल रन; देखने उमड़े लोग

आजादी के बाद पहली बार पन्ना में पहुंची ट्रेन, सफल रहा ट्रायल रन; देखने उमड़े लोग


Last Updated:

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सालों के इंतजार के बाद आखिरकार ट्रेन पहुंच गई, जब नागौद-फुलवारी नई रेल लाइन पर कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की उपस्थिति में सफल ट्रायल रन संपन्न हुआ. ट्रेन देखने के लिए लोग उमड़ पड़े और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

Zoom

पन्ना जिले में ट्रेन का हुआ सफल ट्रायल

रिपोर्ट-आचार्य शिवकांत

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के लिए वह दिन ऐतिहासिक बन गया, जब आजादी के बाद पहली बार यहां ट्रेन पहुंची. लंबे समय से रेल सुविधा का इंतजार कर रहे जिले के लोगों का सपना आखिरकार पूरा हो गया. फुलवारी स्टेशन पर ट्रायल रन से उम्मीदें बढ़ गई हैं. यह ट्रायल ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के अंतिम चरण का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

डीजल इंजन का किया गया सफल ट्रायल
पन्ना जिले में लंबे समय के बाद आखिरकार पहली बार ट्रेन पहुंच गई है. देवेंद्रनगर तहसील के फुलवारी रेलवे स्टेशन पर डीजल इंजन का सफल ट्रायल रन किया गया. ट्रेन के पहुंचते ही आसपास के
गांवों से बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पर उमड़ पड़े और उत्साह का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन का स्वागत किया.

विकास को मिलेगी नई रफ्तार
रेलवे लाइन बनने से न केवल पन्ना बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र को फायदा होने की उम्मीद है. इससे यातायात, व्यापार और विकास को नई रफ्तार मिलने की संभावना है. पन्ना जिला अपने प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के लिए जाना जाता है. यहां स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व देश के प्रमुख टाइगर रिजर्व में शामिल है, जहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. पर्यटकों के लिए पन्ना जिले में पहुंच अब आसान होगी.

विष्णुदत्त शर्मा ने कही ये बात
खजुराहो सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना जिले की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि पन्ना में रेल सुविधा मिलने से यातायात, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

स्थानीय लोगों का मानना है कि रेल सेवा शुरू होने से पन्ना जिले के विकास को नई गति मिलेगी और यह क्षेत्र आर्थिक रूप से और मजबूत बनेगा. वहीं फुलवारी गांव के लोगों का कहना है कि उनके जिले में पहली बार ट्रेन आई है और इससे वह बहुत ही ज्यादा खुश हैं.



Source link