पन्ना में जमीनी विवाद, किसान पर कुल्हाड़ी से हमला: गढ़ि करहिया गांव में बुजुर्ग गंभीर; तीन आरोपी फरार, तलाश में पुलिस की छापेमारी – Panna News

पन्ना में जमीनी विवाद, किसान पर कुल्हाड़ी से हमला:  गढ़ि करहिया गांव में बुजुर्ग गंभीर; तीन आरोपी फरार, तलाश में पुलिस की छापेमारी – Panna News




पन्ना जिले के गढ़ि करहिया गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद के चलते 68 वर्षीय किसान पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। खेत में काम के दौरान किया हमला पीड़ित किसान हन्नु पटेल अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी आरोपी प्रीतम पटेल, छन्नू पटेल, हक्कू पटेल और मामू पटेल वहां पहुंचे। पुराने जमीनी विवाद को लेकर हुई बहस के बाद चारों आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वृद्ध पर हमला कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घेराबंदी कर एक हमलावर को पकड़ लिया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर हमले में लहूलुहान हुए हन्नु पटेल को ग्रामीणों की मदद से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। तीन आरोपी फरार, तलाश में पुलिस की छापेमारी पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीमें फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link