Last Updated:
नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी नया खरीदार मिल गया है. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को आदित्य बिरला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के कंसोर्टियम ने मिलकर 100 फीसदी हिस्सेदारी के साथ साइन कर लिया है. इसमें आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों टीमें शामिल हैं. यह सौदा रिकॉर्ड 1.78 बिलियन डॉलर यानी लगभग 16,700 करोड़ रुपये में हुआ है, जिससे आरसीबी आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गए है.