खंडवा ग्रामीण कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी मंगलवार शाम घोषित हो गई है। 50 पदाधिकारियों वाली इस कमेटी की घोषणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की है। इनमें कोषाध्यक्ष, महामंत्री और उपाध्यक्ष सहित सोशल मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता शामिल हैं। खास बात यह है कि जो नेता आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुटे हैं, उन्हें कमेटी में शामिल किया गया है। जिला ग्रामीण कांग्रेस की कमेटी में खंडवा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामपालसिंह सोलंकी, पूर्व जनपद अध्यक्ष कैलाश पटेल, जनपद सदस्य धर्मेंद्र साकल्ले और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय पाटीदार जैसे नाम शामिल हैं। बता दें कि धर्मेंद्र साकल्ले ने खंडवा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष और संजय पाटीदार ने किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी की थी। दो दिन पहले जारी हुई ब्लॉक अध्यक्ष और जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष की लिस्ट में इन दोनों नेताओं का नाम नहीं था। ऐसे में अब इन नेताओं को जिला कार्यकारिणी में एडजस्ट किया गया है। पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन को दोबारा प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
Source link