कब जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं, 5वीं और 8वीं रिजल्ट, ये है अपडेट

कब जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं, 5वीं और 8वीं रिजल्ट, ये है अपडेट


Last Updated:

MP Board Result 2026 : एमपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं. 10वीं और 12वीं की कॉपियां चेक करने का कार्य अपने आखिरी दौर में है. इसके साथ ही पांचवीं और आठवीं के नतीजे भी जारी किए जाने हैं.

Zoom

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं परीक्षा करीब 16 लाख छात्रों ने दी है.

MP Board Result 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है, वे नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट घोषित होने के बाद एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर नतीजे देखे जा सकेंगे.

एमपी बोर्ड की ओर से कॉपियां जांचने की प्रक्रिया अपने आखिरी दौर में है. रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे अप्रैल माह के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं. नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर देखे जा सकेंगे.

कैसे चेक किया जा सकता है रिजल्ट?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाना होगा.
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को ‘MP Board Result 2026’ लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा.
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें.

कब हुई थी एमपी बोर्ड परीक्षा?

एमपी बोर्ड की 10वीं बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक हुई थी. जबकि, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें.

16 लाख से अधिक छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में करीब 16 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था. कॉपियां जांचने की प्रक्रिया में लगभग 20 हजार शिक्षक लगाए गए हैं. इस वर्ष दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में करीब 16 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया है. उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगभग 20 हजार शिक्षक लगाए गए हैं और प्रक्रिया तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है. विभाग का लक्ष्य है कि परिणाम समय पर जारी कर छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर प्लानिंग के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

About the Author

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें



Source link