शाजापुर जिले के मझानिया गांव में बुधवार को त्रिनेत्र महादेव मंदिर से चुनरी यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यह यात्रा गांव से शुरू होकर शाजापुर स्थित मां राजराजेश्वरी माता मंदिर पहुंची, जहां 151 फीट लंबी चुनरी माता रानी को अर्पित की गई। त्रिनेत्र कावड़ यात्रा संघ के संचालक प्रदीप सिंह राजपूत ने बताया कि यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष किया जा रहा है। इस वर्ष यात्रा में लगभग 300 से 400 महिलाएं शामिल हुईं। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में डीजे की धुन पर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर तक पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने मां राजराजेश्वरी का आशीर्वाद लिया मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मां राजराजेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आयोजन समिति के सदस्यों ने सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
Source link