वो 5 बल्लेबाज…जिन्होंने अपने पहले ही मैच में बना डाले सबसे ज्यादा रन

वो 5 बल्लेबाज…जिन्होंने अपने पहले ही मैच में बना डाले सबसे ज्यादा रन


होमखेलक्रिकेट

वो 5 बल्लेबाज…जिन्होंने अपने पहले ही मैच में बना डाले सबसे ज्यादा रन

Last Updated:

5 batsman Most runs in debut Test: टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में डेब्यू मैच का दबाव किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होता है. लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे सूरमा हुए जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच से रनों का अंबार लगा दिया. लॉरेंस रो के ऐतिहासिक 314 रनों से लेकर काइल मेयर्स के करिश्माई दोहरे शतक तक.क्रिकेट जगत के शीर्ष 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही विश्व रिकॉर्ड कायम कर सनसनी मचाई.

Zoom

इन 5 बल्लेबाजों ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन.

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट का इतिहास लगभग 149 साल पुराना है. लेकिन इस लंबे सफर में कुछ ही ऐसे खुशनसीब खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अपने पहले ही कदम से दुनिया को अपनी ताकत का एहसास करा दिया. डेब्यू मैच का दबाव किसी भी खिलाड़ी के लिए पहाड़ चढ़ने जैसा होता है, लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हुए जिन्होंने इस दबाव को अवसर में बदला और रनों का ऐसा अंबार खड़ा किया जिसे आज भी दुनिया याद करती है. क्रिकेट जगत के उन दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज कराया. इस लिस्ट में सबसे ऊपर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज लॉरेंस रो का नाम आता है. साल 1972 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किंग्स्टन के मैदान पर उन्होंने वो कारनामा किया जो आज तक दोबारा नहीं हो सका. रो ने अपनी पहली पारी में 214 रन और दूसरी पारी में नाबाद 100 रन बनाए. एक ही टेस्ट (डेब्यू) में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी बने. उनके कुल 314 रनों का रिकॉर्ड आज 54 साल बाद भी अटूट है.

लॉरेंस रो से पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के रेजिनाल्ड एर्स्किन फोस्टर (RE Foster) के नाम था. साल 1903 में सिडनी के ऐतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले ही मैच में फोस्टर ने तहलका मचा दिया था. उन्होंने पहली पारी में 287 रनों की विशाल पारी खेली थी. हालांकि दूसरी पारी में वे केवल 19 रन बना सके, लेकिन मैच में उनके कुल 306 रनों ने उन्हें एक ऐसी लीग में खड़ा कर दिया जहां पहुंचना आज भी किसी भी युवा खिलाड़ी का सपना होता है.

इन 5 बल्लेबाजों ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन.

पाकिस्तान के यासिर हमीद ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान के स्टाइलिश ओपनर यासिर हमीद (Yasir Hameed) का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ कराची टेस्ट में उन्होंने अपने करियर का शानदार आगाज किया. यासिर ने मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने का कारनामा किया. उन्होंने पहली पारी में 170 और दूसरी पारी में 105 रन बनाए. डेब्यू मैच में दो शतक लगाने वाले वे दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने थे. उनके कुल 275 रनों ने पाकिस्तान को उस मैच में एक यादगार जीत दिलाई थी.

काइल मेयर्स ने नाबाद 210 रन की चमत्कारिक पारी खेली
मॉडर्न क्रिकेट के दौर में अगर किसी डेब्यू ने पूरी दुनिया को चौंकाया, तो वो थे वेस्टइंडीज के काइल मेयर्स. 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ चटोग्राम की मुश्किल पिच पर चौथी पारी में रन चेज करते हुए मेयर्स ने नाबाद 210 रनों की चमत्कारी पारी खेली. पहली पारी में उन्होंने 40 रन बनाए थे. उनके कुल 250 रनों की बदौलत वेस्टइंडीज ने एक नामुमकिन लक्ष्य को हासिल किया. मेयर्स डेब्यू की चौथी पारी में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं.

डेवोन कॉनवे ने ‘लॉर्ड्स’ के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ बनाया कीर्तिमान
पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड के प्रतिभाशाली बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे का नाम आता है, जिन्होंने साल 2021 में क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले ‘लॉर्ड्स’ के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का धमाकेदार आगाज किया था. कॉनवे ने अपनी पहली ही पारी में शानदार 200 रन बनाए और दूसरी पारी में 23 रनों का योगदान दिया. मैच में कुल 223 रन बनाकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि तकनीक और संयम के साथ किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त किया जा सकता है. लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक मैदान पर डेब्यू मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले वे चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link