Last Updated:
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पेट्रोल की जो बिक्री दो दिन में होती थी, वह 2 घंटे में हो रही है, यह केवल अफवाह और पैनिक की वजह से हो रहा है. वह लोगों को समझा चुके हैं कि पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, लेकिन…
Indore News: पेट्रोल खत्म होने की अफवाहों के बीच पेट्रोल पंप पर लगातार लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है. बुधवार सुबह से ही पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें देखने को मिलीं. अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते लोगों का मानना है कि जल्द पेट्रोल खत्म हो जाएगा. इसकी कीमत हजार रुपए लीटर के आसपास पहुंच जाएगी. यही वजह है कि इंदौर के हर पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ है. पैनिक की वजह से लोग गाड़ियों में फुल टैंक कर रहे हैं. स्थिति ऐसी है कि किसी को भी 1 घंटे से पहले पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है.
2 घंटे में खप रहा दो दिन का पेट्रोल
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पेट्रोल की जो बिक्री दो दिन में होती थी, वह 2 घंटे में हो रही है, यह केवल अफवाह और पैनिक की वजह से हो रहा है. वह लोगों को समझा चुके हैं कि पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा, बल्कि समय के साथ भीड़ बढ़ती जा रही है.
किल्लत होने वाली है…
पेट्रोल भराने आए लोगों ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उन्हें खबर पता चली कि अमेरिका ईरान के बीच चल रही युद्ध की वजह से पेट्रोल की किल्लत होने वाली है, इसलिए पेट्रोल लेने आए हैं. कई लोगों का मानना था कि उनकी रोज की जरूरत है, लेकिन इस भीड़ की वजह से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है.
5 दिन का पट्रोल-डीजल का स्टॉक
वहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग के मोहनलाल मारु ने बताया, इंदौर में डीजल और पेट्रोल दोनों की ही कोई कमी नहीं है. मांगलिया डिपो पर भी पर्याप्त तेल मौजूद है. शहर की रोजाना की खपत 15 लाख लीटर पेट्रोल है, जबकि 63 लाख लीटर डीजल की है. डिपो में अगले 5 दिन का पेट्रोल और डीजल रखा है. कलेक्टर के निर्देशानुसार, कंपनियों को 24 घंटे टैंकर सप्लाई करने के लिए कहा गया है. आने वाले दिनों में भी किसी भी तरह की पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं होने वाली. लोगों को अफवाह और पैनिक से बचने की जरूरत है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें