इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: बेकरी में आग, लॉजिस्टिक कंपनी से 90 लाख की धोखाधड़ी; पेट्रोल पंपों पर भीड़ – Indore News

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:  बेकरी में आग, लॉजिस्टिक कंपनी से 90 लाख की धोखाधड़ी; पेट्रोल पंपों पर भीड़ – Indore News


.

ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…।

1. सिंहासा गांव की बेकरी में लगी आग

धार रोड स्थित सिंहासा गांव में बुधवार सुबह एक बेकरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। घटना के समय अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। पढ़ें पूरी खबर…

2. निजी कंपनी मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप

विजयनगर थाना क्षेत्र में एक महिला कर्मचारी से उसके ही मैनेजर द्वारा छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

3. पुलिस ने लौटाए 251 गुम मोबाइल

पुलिस ने छीनाझपटी, गुमशुदगी और मोबाइल चोरी के मामलों में पीड़ितों को राहत देने के लिए सिटीजन कॉप ऐप के जरिए विशेष पहल की है। इन शिकायतों के आधार पर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए 251 गुम मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस दिलाए। पढ़ें पूरी खबर…

4. लॉजिस्टिक कंपनी से 90 लाख की धोखाधड़ी

लसूड़िया थाना पुलिस ने पुणे की एक लॉजिस्टिक कंपनी के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में कंपनी के ही कर्मचारी और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई कंपनी के डायरेक्टर की शिकायत पर की गई। पढ़ें पूरी खबर…

5. कारोबारी से 1.44 लाख की ठगी

ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक लोहा कारोबारी को मुंबई होटल बुकिंग के नाम पर लाखों रुपए का चूना लगा दिया गया। कारोबारी ने साइबर सेल इंदौर में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद मामला लसूड़िया थाना पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर…

6. किल्लत की अफवाह, पेट्रोल पंपों पर भीड़

प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने अचानक हालात बिगाड़ दिए हैं। सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक खबरों के कारण लोगों में घबराहट फैल गई और पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पढ़ें पूरी खबर…

7. ईवी हादसा: पुलिस का दावा घर से मिले बॉडी-पार्ट्स

ईवी हादसे के सातवें दिन (मंगलवार को) घर से बॉडी पार्ट्स मिले हैं। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है, जबकि परिजन इनकार कर रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि अवशेष किसके हैं। पढ़ें पूरी खबर…

8. बकाया टैक्स जमा करने का चांस

नगर निगम वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम सप्ताह में शहरवासियों को बड़ी राहत दे रहा है। नेशनल लोक अदालत की तर्ज पर अब लोग 31 मार्च तक अपने बकाया संपत्तिकर और जलकर पर लगने वाले सरचार्ज में भारी छूट पा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

9. खजराना मंदिर पुजारी की बहू के गंभीर आरोप

प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के पुजारी परिवार का पारिवारिक विवाद अब सार्वजनिक हो गया है। मंदिर के पुजारी पुनीत भट्ट की दूसरी पत्नी इंदिरा भट्ट (शर्मा) ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न, साजिश रचकर घर से निकालने और तलाक के लिए धमकाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

10. हेरी बॉक्सर से जेल में बंद मनीष का था संपर्क

तुकोगंज क्षेत्र में रहने वाले बिल्डर संजय जैन को लगातार व्हाट्सऐप कॉल और वॉइस मैसेज के माध्यम से धमकियां मिल रही थीं। मामले में क्राइम ब्रांच में शिकायत के बाद तुकोगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link