रिकी पोंटिंग का सनातनी अवतार, महादेव की भक्ति में रंगे पंजाब किंग्स के कोच

रिकी पोंटिंग का सनातनी अवतार, महादेव की भक्ति में रंगे पंजाब किंग्स के कोच


होमखेलक्रिकेट

रिकी पोंटिंग का सनातनी अवतार, महादेव की भक्ति में रंगे पंजाब किंग्स के कोच

Last Updated:

Punjab Kings head coach Ricky Ponting: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. क्रिकेट के इस त्योहार के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. इसी बीच पहली बार ट्रॉफी की तलाश में पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने नए सीजन से पहले सनातनी अंदाज में भगवान शिव की पूजा की.

Zoom

पंजाब किंग्स के हेड कोच ने की शिवलिंग की पूजा

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 की फाइनलिस्ट टीम पंजाब किंग्स नए सीजन में एक बार फिर से अपना दम दिखाने के लिए तैयार है. पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को फाइनल में आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे मे इस बार हेड कोच रिकी पोटिंग ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर टीम की सफलता के लिए कामना की. सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का पूजा करते हुए सनातनी अवतार खूब वायरल हो रहा है.

पोंटिंग आईपीएल 2026 से पहले अपनी टीम की सफलता के लिए शिव लिंग की पूजा करते हुए दिखे. पोंटिंग टीम के कुछ खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर शिवलिंग पर दूध अर्पित किया.  बता दें कि रिकी पोंटिंग आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के हेड कोच बने थे. उनकी कोचिंग में पंजाब की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया था.

आईपीएल 2026 में नहीं चूकना चाहेगी पंजाब

आईपीएल 2025 के पूरे सीजन में धमाकेदार खेल दिखाने के बावजूद पंजाब किंग्स की टीम चैंपियन बनने से चूक गई थी. ऐसे में नए सीजन में पंजाब की टीम पिछली गलतियों को बिल्कुल भी नहीं दोहराना चाहेगी. खुद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी आईपीएल 2026 के लिए हुंकार भर दिया है. अय्यर ने सीजन के शुरू होने से पहले से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उनकी नजर सिर्फ और सिर्फ ट्रॉफी जीतने पर है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link