स्वीकृति नरगी की, टावर उधिया में बन रहा: शहडोल में मोबाइल टावर को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने की निर्माण रोकने की मांग – Shahdol News

स्वीकृति नरगी की, टावर उधिया में बन रहा:  शहडोल में मोबाइल टावर को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने की निर्माण रोकने की मांग – Shahdol News




शहडोल के सोहागपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत उधिया में मोबाइल टावर के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के पास पहुंचे और लिखित शिकायत देकर निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जिस टावर की अनुमति ग्राम पंचायत नरगी के पड़रिया क्षेत्र के लिए दी गई थी, उसका निर्माण उधिया में किया जा रहा है। इसे उन्होंने गंभीर अनियमितता बताया है। ग्राम सभा की अनुमति भी नहीं ली गई
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टावर लगाने के लिए ग्राम सभा की अनुमति नहीं ली गई। न ही कोई प्रस्ताव पास किया गया और न ही पंचायत की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दिया गया। पंचायत सचिव मनोज सिंह ने भी माना है कि पंचायत ने कोई NOC जारी नहीं किया है। मिलीभगत का आरोप, जांच की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी की मिलीभगत का मामला हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की जांच की जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो। आंदोलन की दी चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य जल्द नहीं रोका गया तो वे आंदोलन करेंगे। ग्रामीण सुनील साहू ने चक्काजाम और तहसील घेराव की बात कही। वहीं समाजसेवी और पूर्व उपसरपंच कैलाश त्रिपाठी ने कहा कि टावर उसी स्थान पर लगाया जाना चाहिए, जहां इसकी स्वीकृति दी गई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद अब प्रशासन के अगले कदम पर सभी की नजर बनी हुई है।



Source link