संजू के साथी बनने के लिए दो की तैयारी, एक का रिकॉर्ड तो दूसरे का फॉर्म भारी

संजू के साथी बनने के लिए दो की तैयारी, एक का रिकॉर्ड तो दूसरे का फॉर्म भारी

होमखेलक्रिकेट

संजू के साथी बनने के लिए दो की तैयारी, एक का रिकॉर्ड तो दूसरे का फॉर्म भारी

Last Updated:

CSK के पास फिलहाल दो विकल्प मौजूद हैं पहला, पिछले सीजन की तरह युवा आयुष महात्रे पर भरोसा कायम रखा जाए. दूसरा, कप्तान रितुराज गायकवाड़ को फिर से ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जाए, जहां उन्होंने अपने करियर में शानदार प्रदर्शन किया है.  CSK अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करने जा रही है. 

Zoom

CSK के लिए संजू सैमसन तैयार, कौन होगा उनका जोड़ीदार

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है.  टीम को पिछले सीजन में सबसे बड़ी समस्या ओपनिंग जोड़ी को लेकर झेलनी पड़ी थी, लेकिन इस बार संजू सैमसन  के रूप में उन्हें एक बड़ा समाधान मिल गया है हालांकि, असली सवाल अब भी बरकरार है सैमसन के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा.

CSK के पास फिलहाल दो विकल्प मौजूद हैं पहला, पिछले सीजन की तरह युवा आयुष महात्रे पर भरोसा कायम रखा जाए. दूसरा, कप्तान रितुराज गायकवाड़ को फिर से ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जाए, जहां उन्होंने अपने करियर में शानदार प्रदर्शन किया है.  CSK अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करने जा रही है.

ओपनिंग जोड़ी: म्‍हात्रे या गायकवाड़?

आयुष म्हात्रे ने IPL 2025 के दौरान CSK के लिए डेब्यू करते हुए टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. 7 मैचों में 240 रन और 34.28 की औसत के साथ उन्होंने अपनी छाप छोड़ी. उनकी बल्लेबाज़ी शैली ने CSK के टॉप ऑर्डर में वो आक्रामकता जोड़ी, जिसकी टीम को लंबे समय से जरूरत थी. हालांकि, IPL 2025 के बाद उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. मुंबई और भारत अंडर-19 के लिए खेलते हुए उन्हें लगातार सफलता नहीं मिली. T20 फॉर्मेट में उन्होंने 13 में से 12 मैचों में ओपनिंग की है, जबकि नंबर 3 पर उन्हें सिर्फ एक बार मौका मिला, जहां उन्होंने 32 रन बनाए.

गायकवाड़: ओपनिंग में ज्यादा असरदार

अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो रितुराज का प्रदर्शन बतौर ओपनर कहीं ज्यादा प्रभावी रहा है. उन्होंने IPL में खेले 71 मैचों में से 60 मुकाबलों में ओपनिंग या नंबर-2 पर बल्लेबाज़ी की है और उनके 90% से ज्यादा रन इसी पोजीशन पर आए हैं. नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करते हुए गायकवाड़ उतने प्रभावी नहीं दिखे हैं. टॉप ऑर्डर में उन्हें खुलकर खेलने का मौका मिलता है, जबकि नंबर 3 पर उन्हें विकेट बचाने का अतिरिक्त दबाव झेलना पड़ता है.

क्या होना चाहिए सही फैसला?

संजू सैमसन के साथ गायकवाड़ की जोड़ी CSK को एक संतुलित और मजबूत शुरुआत दे सकती है जहां एक तरफ स्थिरता होगी, तो दूसरी तरफ आक्रामकता भी. वहीं, युवा म्हात्रे को नंबर 3 पर भेजना एक बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि वह नई भूमिका में खुद को ढाल सकते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 में सही कॉम्बिनेशन चुनना बेहद अहम होगा. मौजूदा फॉर्म और आंकड़ों को देखते हुए यही बेहतर लगता है कि कप्तान गायकवाड़ को फिर से ओपनिंग पर लाया जाए और आयुष म्हात्रे को नंबर 3 पर मौका दिया जाए.

Source link