खेत में आग से फसल जलकर खाक: सीहोर में एक हफ्ते के अंदर 10 से ज्यादा खेतों में हादसा – Sehore News

खेत में आग से फसल जलकर खाक:  सीहोर में एक हफ्ते के अंदर 10 से ज्यादा खेतों में हादसा – Sehore News




सीहोर जिले के ग्राम महोडीया में एक खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। आग से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए पानी का छिड़काव भी किया और लगातार प्रयास करते रहे। जानकारी के अनुसार, सीहोर जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही खेतों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले एक सप्ताह में दस से अधिक खेतों में आग लगने के मामले सामने आ चुके हैं। इस सप्ताह निपानिया खुर्द, मोहाली, बडबेली, नोनी खेड़ी, आलमपुरा, जमुनिया फतेहपुर, धाबोटी, चार मंडली, गुड़भेला और इछावर के नजदीक खेतों में तथा झागरिया रोड पर आग लगने की घटनाएं दर्ज की गई थीं। इन सभी मामलों में फायर ब्रिगेड टीम ने समय रहते सूचना मिलने पर आग पर काबू पा लिया था।



Source link