- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Kamal Nath Comment On Shivraj Singh Chouhan | Over Madhya Pradesh (Mandsaur) By Election Rally In Support Of Hardeep Singh Dung
भोपाल42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शिवराज सिंह चौहान सुवासरा में सभा के दौरान जनता का धन्यवाद करने के लिए घुटनों के बल बैठ गए। अब उनकी इस फोटो पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तंज किया है।
- कमलनाथ ने मंदसौर के सुवासरा में मंत्री हरदीप सिंह डंग के समर्थन में सभा करने गए थे शिवराज
- शुक्रवार को मंच पर घुटनों के बल बैठकर सीएम शिवराज ने जनता से वोट मांगा था
विधानसभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घुटनों के बल बैठी तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए कमलनाथ ने तंज किया है। उन्होंने लिखा कि अगर नेताओं के लिए जनहित सर्वोपरि हो तो उन्हें घुटने टेकने की जरूरत नहीं पड़ती है। शुक्रवार को मंदसौर के सुवासरा में मंत्री हरदीप सिंह डंग के समर्थन में सभा करने गए शिवराज मंच पर घुटनों के बल बैठ गए थे और जनता से वोट देने की अपील की थी।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा कि ‘यदि नेता जनता को झूठे सपने, झूठे सब्जजबाग ना दिखाएं, झूठी घोषणाएं ना करे, झूठे चुनावी नारियल ना फोड़ें, जनता से किए अपने हर वादे को वचन समझ पूरा करें तो उन्हें घुटनों के बल नहीं बैठना पड़ेगा।’
कमलनाथ ने कहा- जनता झूठे सपने दिखाना बंद करो
यदि नेता जनता को झूठे सपने, झूठे सब्ज़बाग़ ना दिखाये, झूठी घोषणाएँ ना करे, झूठे चुनावी नारियल ना फोड़े, जनता से किये अपने हर वादे को वचन समझ पूरा करे, जनता को झूठे- लच्छेदार भाषण परोसकर मूर्ख ना समझे, pic.twitter.com/5jYdsnQ1oL
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 10, 2020
कमलनाथ ने आगे लिखा- ‘जनता को झूठे- लच्छेदार भाषण परोसकर मूर्ख ना समझें, अपनी सत्ता लोलुपता के लिये सौदेबाजी से जनादेश का अपमान कर राजनीति को कलंकित ना करे, जनहित उसके लिये सदैव सर्वोपरि हो तो जनता उसे हमेशा सर आंखों पर बैठाती है, अपने सर का ताज बनाती है, उसको घुटने टेकने की कभी जरूरत ही नहीं पड़ती है।’
‘विकास तभी कर पाऊंगा, जब मेरी सरकार रहेगी’
यहां पर सीएम शिवराज ने कहा था कि ‘‘कांग्रेस सरकार के समय जब भी कोई विधायक, मंत्री अपने क्षेत्र के विकास की बात करते थे, कमलनाथ के पास एक ही जवाब होता था पैसे नहीं हैं। लेकिन मामा कहता है विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। जो पैसे की कमी का बहाना लेकर हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाए, वो नेता कैसा? नेता तो वही है जो आड़े वक्त पर लोगों के काम आए। जो मुसीबतों के बीच से रास्ता निकाल ले। मैं आपको वचन देता हूं कि विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा और जनता की जरूरत के लिए कभी पैसे की कमी को आड़े नहीं आने दूंगा। लेकिन ये तब होगा, जब हमारी सरकार रहेगी।’’