रिपोर्ट- सुशील कौशिक, ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक विधायक की कार का चालान हुआ है. मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान विधायक की कार का चालान काटा गया. डबरा के कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का चालान काटा गया. कार पर हूटर लगाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. प्रशासन ने मौके पर ही कार पर लगा हूटर हटाया. डबरा में सिविल न्यायालय मजिस्ट्रेट का चेकिंग अभियान चल रहा था कि तभी विधायक की कार वहां से गुजरी. कार को रोका गया. कार पर हूटर लगा था, जो नियमों के खिलाफ था. जिसके बाद हूटर हटाते हुए कार का चालान किया गया. विधायक सुरेश राजे ने बेटे को बुलाकर चालान भरा. पुलिस ने विधायक की कार का हूटर निकालकर जब्त किया. चेकिंग अभियान के दौरान सैकड़ों लोडिंग और अन्य वाहनों के चालान किए गए.