सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर उज्जैन दौरा: आकाशवाणी से प्रदेशवासियों को संबोधित किया, जगह-जगह हुआ स्वागत – Ujjain News

सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर उज्जैन दौरा:  आकाशवाणी से प्रदेशवासियों को संबोधित किया, जगह-जगह हुआ स्वागत – Ujjain News




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने जन्मदिन के अवसर पर उज्जैन पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों और आमजन ने उनका स्वागत किया। उन्होंने आकाशवाणी केंद्र से प्रदेशवासियों को संबोधित किया और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उज्जैन पहुंचने पर हेलीपैड पर उनका स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शहर में जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्षद, समाजसेवी और नागरिक मौजूद रहे। हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे आकाशवाणी केंद्र गए। यहां से उन्होंने रात 8:30 बजे प्रदेश की विकासात्मक गतिविधियों पर प्रदेशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। इसके बाद मुख्यमंत्री उज्जैन प्रेस क्लब पहुंचे। यहां वे अपने बड़े भाई नंदलाल यादव के स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। स्थानीय पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया। प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल हाडा और उपाध्यक्ष विक्रम जाट ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उज्जैन में सिंहस्थ के मद्देनजर एक विशाल प्रेस क्लब भवन बनाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से पत्रकार आएंगे, इसलिए प्रस्ताव भेजने पर भवन की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसके बाद कालिदास अकादमी का दौरा किया, जहां “दिल से कहो अपने मोहन जी है ना” कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पूर्णिमा श्री सेवा संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सत्यनारायण खोईवाल और अध्यक्ष विक्रम सिंह गोंदिया थे। इस कार्यक्रम के दौरान जिले में चलाए गए स्वास्थ्य जांच अभियान की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि 104 स्थानों पर आयोजित इस अभियान में लगभग 26 हजार नागरिकों की जांच की गई। अभियान के तहत करीब 5 हजार ईसीजी, 1600 से अधिक इको परीक्षण किए गए। 841 मरीजों का मेडिकल प्रबंधन किया गया और 48 मरीजों के बायपास या एंजियोप्लास्टी ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुए। इसके अतिरिक्त, 60 नागरिकों की एंजियोग्राफी की गई। मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव यादव ने कहा कि निश्चित तौर पर आज परिवार में खुशी का मौका है। मेरी यही कामना है कि जन्मदिन प्रदेश उन्नति करे। उन्हें मिठाई में कलाकंद और दूध पसंद है और हमारी कोशिश रहेगी यही हमारी प्लानिंग कि हम उन्हें खिलाएं, उनका मुंह मीठा कराएं। स्वास्थ्य सेवा को लेकर बड़ा संकल्प सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को लेकर एक बड़ा संकल्प लिया गया है, जिसमें गरीब और जरूरतमंद मरीजों को ढूंढकर उनका समय पर इलाज किया जा रहा है। आयुष्मान योजना के जरिए इलाज की सुविधा मजबूत हुई है, जिससे बाहर इलाज के लिए जाने की जरूरत कम होगी। उन्होंने इस मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने की बात कही। साथ ही आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए 2 हजार रुपए कार्यक्रम आई महिलाओं को दिए जाएंगे।



Source link