नरसिंहपुर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ा: इलाज के लिए जबलपुर भेजा, भटककर तेंदुआ गांव में पहुंच गया था – Narsinghpur News

नरसिंहपुर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ा:  इलाज के लिए जबलपुर भेजा, भटककर तेंदुआ गांव में पहुंच गया था – Narsinghpur News




नरसिंहपुर जिले में बुधवार को वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू किया। टीम ने करेली के दिलहरी बीट में इस ऑपरेशन को पूरा किया। जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ जंगल से रास्ता भटककर गांव में घुस आया था, जिससे ग्रामीणों में काफी डर फैल गया था। ग्रामीणों की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सावधानी से घेराबंदी कर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया। इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया तेंदुए को पकड़ने के बाद उसे शुरुआती इलाज दिया गया। बेहतर देखभाल और डॉक्टरी जांच के लिए उसे जबलपुर भेज दिया गया है। इस दौरान करेली के परिक्षेत्र अधिकारी मनीष तिवारी और वन विभाग के कई कर्मचारी मौके पर तैनात रहे। वन विभाग की इस फुर्तीली कार्रवाई से जहां ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, वहीं जंगली जानवर की जान भी बच गई।



Source link