‘खरीदी शुरू करो वरना होगा बड़ा आंदोलन’…MP में सड़कों पर उतरे 2000 किसान!

‘खरीदी शुरू करो वरना होगा बड़ा आंदोलन’…MP में सड़कों पर उतरे 2000 किसान!


Last Updated:

Burhanpur Farmers Protest News: बुरहानपुर में 2000 से ज्यादा किसान सड़कों पर उतर आए हैं और समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी शुरू न होने से नाराज हैं. सोसायटियों द्वारा कर्ज चुकाने की अंतिम तारीख 28 मार्च तय की गई है, जिससे किसानों पर दबाव बढ़ गया है. किसानों का कहना है कि फसल बिके बिना वे कर्ज नहीं चुका सकते. उन्होंने सरकार से तारीख बढ़ाकर 31 अप्रैल करने की मांग की है. अगर मांग नहीं मानी गई तो किसानों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

Burhanpur Chana MSP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में किसानों का गुस्सा अब सड़कों पर नजर आने लगा है. करीब 2000 से ज्यादा किसान समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी शुरू न होने से नाराज होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि जब तक उनकी फसल नहीं बिकेगी, तब तक वे सोसायटी का कर्ज कैसे चुकाएं?

खरीदी शुरू नहीं, लेकिन पैसे जमा करने का दबाव

किसानों को सोसायटियों की ओर से 28 मार्च तक कर्ज की राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं. किसान Ajay Raghuvanshi का कहना है कि किसान लोन इसलिए लेते हैं ताकि बीज, खाद और खेती का खर्च उठा सकें. लेकिन जब तक फसल बिकेगी नहीं, तब तक पैसा कहां से आएगा?

31 अप्रैल तक तारीख बढ़ाने की मांग
किसानों की मांग है कि कर्ज चुकाने की तारीख 28 मार्च से बढ़ाकर 31 अप्रैल तक की जाए. उनका कहना है कि अभी फसल खेतों में तैयार है, लेकिन समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू नहीं हुई है, जिससे वे आर्थिक संकट में फंस गए हैं. किसान हेमंत पाटिल ने बताया कि जिले में हजारों किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं. अगर सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

किसानों की साफ मांग
किसानों का कहना है कि सरकार को खरीदी की तारीख पहले से तय करनी चाहिए, ताकि वे समय पर अपनी फसल बेच सकें और कर्ज चुका सकें.
फिलहाल प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है और अब सबकी नजर सरकार के अगले फैसले पर टिकी है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link