सीहोर जिले के इछावर तहसील के ग्राम बबड़िया नोआबाद में बुधवार रात शादी समारोह में खाने के बाद 200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। इन लोगों ने समारोह में तकरीबन 1200 से अधिक लोगों के साथ भोजन किया था। देर रात इन लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद इछावर स्वास्थ्य केंद्र में फूड पॉइजनिंग के मरीज पहुंचने लगे। मरीजों की अचानक बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। देखें तस्वीरें फूड विभाग मौके पर पहुंचा
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और तत्काल एक टीम इछावर रवाना की। जिला अस्पताल में भी आपातकालीन स्थिति घोषित कर डॉक्टरों, पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ को बुला लिया गया। फूड पॉइजनिंग के मरीजों के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए। इछावर से मिली जानकारी के अनुसार, 50 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। करीब 15 मरीज अभी भी इछावर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं, जबकि 2 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी बताया गया है कि भर्ती मरीजों में अधिकतर अधिक उम्र के लोग हैं, जिन पर फूड पॉइजनिंग का असर ज्यादा हुआ है। कुछ मरीजों के निजी अस्पतालों में भी इलाज कराने की खबरें हैं। खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे
इस बीच, एसपीएम के नेतृत्व में एक टीम घटना स्थल पर रवाना हो गई है और समारोह में बनी भोजन सामग्री के नमूने लिए जा रहे हैं। मामले में इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि बबड़िया गांव में बंसीलाल के विवाह समारोह में भोजन के बाद कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का इस मामले में कोई सीधा दखल नहीं है।
Source link