दतिया में काम के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी: अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, धर्मकांटे पर करता था मजदूरी – datia News

दतिया में काम के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी:  अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, धर्मकांटे पर करता था मजदूरी – datia News




दतिया के चिरूला गांव स्थित एक निजी धर्मकांटे पर काम कर रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम की है। साथी मजदूर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय किशन कुशवाहा पुत्र राधे कुशवाहा निवासी ईदगाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशन धर्मकांटे पर पल्लेदारी (मजदूरी) का काम करता था। काम के दौरान ही उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 2 बच्चों का पिता था, परिवार में अकेला कमाने वाला
मामले में परिजनों ने मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। किशन कुशवाहा शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसकी अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।



Source link