कोलारस लोक सेवा केंद्र में चोरी: ताला तोड़कर पंखे, बैटरी और कैश ले गए चोर – Shivpuri News

कोलारस लोक सेवा केंद्र में चोरी:  ताला तोड़कर पंखे, बैटरी और कैश ले गए चोर – Shivpuri News




शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में स्थित लोक सेवा केंद्र में अज्ञात चोरों ने रात के समय सेंधमारी की। चोर ताला तोड़कर केंद्र में घुसे और दो पंखे, एक यूपीएस बैटरी, एक डोंगल सहित नगदी लेकर फरार हो गए। लोक सेवा केंद्र के ऑपरेटर मयंक कोली (21) ने बताया कि उनके सहकर्मी आकिब कुरैशी ने सुबह केंद्र पहुंचने पर दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर का सामान बिखरा हुआ था। जांच के बाद पता चला कि केंद्र से दो पंखे, एक यूपीएस बैटरी, एक डोंगल और लगभग 1000-1200 रुपये नकद चोरी हुए हैं। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब बताए जा रहे हैं। गार्ड की ड्यूटी थी फिर भी चोरी
घटना की सूचना तत्काल तहसीलदार को दी गई। यह भी बताया गया कि रात में तहसील और एसडीएम कार्यालय की सुरक्षा के लिए चौकीदारों की ड्यूटी थी। इसके बावजूद चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मयंक कोली ने कोलारस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link