संस्कृत विवि की परिषद् का गठन, 6 का मनोनयन – Ujjain News

संस्कृत विवि की परिषद् का गठन, 6 का मनोनयन – Ujjain News



भास्कर संवाददाता | उज्जैन महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय की साधारण परिषद् का गठन कर दिया है। छह प्रतिनिधि का साधारण परिषद् में सदस्यों के रूप में मनोनयन किया है। मप्र शासन के अवर सचिव वीरनसिंह भलावी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें संस्कृत भारती के क्षेत्र संयोजक डॉ. भरत बैरागी, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. राधिका प्रसाद मिश्र, महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय ग्वालियर की संस्कृत विभाग की प्राध्यापक आैर विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा खेमरिया, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ के संस्कृत के सहायक प्राध्यापक आैर विभागाध्यक्ष डॉ. सिद्धनाथ खजूरिया, पीतांबरा पीठ महाविद्यालय दतिया के प्राचार्य डॉ. हरेंद्र भार्गव आैर शासकीय रामानंद संस्कृत महाविद्यालय भोपाल के पूर्व व्याख्याता डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय के नाम शामिल हैं।



Source link