पुस्तक मेला: 9 टीम, 27 स्कूलों में जांच के लिए पहुंची, 10 को नोटिस – Gwalior News

पुस्तक मेला: 9 टीम, 27 स्कूलों में जांच के लिए पहुंची, 10 को नोटिस – Gwalior News



ग्वालियर| पुस्तक मेला चालू होने के बाद भी कई प्राइवेट स्कूलों ने किताब, स्टेशनरी, फीस-ड्रेस की जानकारी पोर्टल पर नहीं डाली। इससे पालक-छात्र दोनों परेशान हो रहे हैं। ऐसी कई शिकायतें जब प्रशासन के पास पहुंची तो दो-दो सदस्यों की 9 टीम बनाकर शिकायतों की जांच कराई गई। टीम ने कुल 27 स्कूलों की जांच की, इनमें से 10 में लापरवाही अधिक होने पर सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। इन्हें जिला शिक्षा अधिकारी के नोटिस का उत्तर दो दिन में देना है।



Source link