इंदौर सहित प्रदेश के अन्य शहरों के बाद अब सागर में भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों से मारामारी शुरू हो गई है। गुरुवार को ग्रामीण इलाकों जैसे गौरझामर, सुरखी और रहली में लोगों को ईंधन नहीं मिला और गौरझामर में शाम तक सभी चार पेट्रोल पंप बंद रहे। हालात को देखते हुए कलेक्टर संदीप जीआर ने पंप संचालकों और तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में पर्याप्त स्टॉक का दावा किया है। साथ ही, अपर कलेक्टर और एसपी ने शहर के 6 पंपों का निरीक्षण कर सुचारू आपूर्ति के निर्देश दिए हैं और प्रशासन ने आमजन से अनावश्यक भंडारण न करने की अपील की है। ग्रामीण इलाकों में किल्लत, गौरझामर के सभी 4 पंप रहे बंद गुरुवार को सागर के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत रही। गौरझामर, सुरखी और रहली के पंपों पर लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिला। गौरझामर में शाम तक स्थिति यह थी कि सभी चार पेट्रोल पंप बंद थे। यहां न तो ग्राहकों को पेट्रोल मिल रहा था और न ही डीजल। पंप संचालकों का कहना था कि ऊपर से पेट्रोल-डीजल नहीं मिल रहा है। ऑर्डर देकर रखा है, लेकिन टैंकर अब तक नहीं आया है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक, कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश स्थितियों को देखते हुए कलेक्टर संदीप जीआर ने पेट्रोल पंप संचालकों और इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सेल्स ऑफिसर के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में तेल कंपनियों ने बताया कि उनके पास पर्याप्त स्टॉक है और निरंतर आपूर्ति की जा रही है। अफवाहों के कारण पंपों पर भीड़ बढ़ी है। कलेक्टर ने कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने, ईंधन आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग करने और ग्रामीण क्षेत्रों के पंपों पर स्टॉक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों से स्टॉक की उपलब्धता का डेटा शेयर करने को भी कहा है। पैनिक होने की स्थिति नहीं, अनावश्यक भंडारण न करें कलेक्टर संदीप जीआर ने जिले के लोगों से अपील की है कि पैनिक होने की स्थिति नहीं है। जिले में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों की तरह ईंधन की उपलब्धता निरंतर बनी हुई है। इसलिए वाहनों में अतिरिक्त पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक भंडारण नहीं करें, इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। अपर कलेक्टर और SP ने किया 6 पंपों का निरीक्षण जिले में ईंधन आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए अपर कलेक्टर अविनाश रावत और पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा ने शहर के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने एसटी कोमलचंद पेट्रोल पंप सिविल लाइन्स, अगम पेट्रोल पंप तिली, डायमंड पेट्रोल पंप राजघाट रोड, सूर्यांश पेट्रोल पंप आरटीओ कार्यालय के पास, मोतीलाल पेट्रोल पंप पथरिया जाट और आदित्य पेट्रोलियम सिरोंजा का निरीक्षण किया। इस दौरान पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता की जानकारी ली गई और आपूर्ति के अनुसार मांग की समीक्षा की गई। भीड़ नियंत्रण और सुचारू आपूर्ति के निर्देश निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों पर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। अनावश्यक स्टॉकिंग या कालाबाजारी करने वालों को सख्त समझाइश दी गई। प्रशासन ने पंप संचालकों को निर्देश दिए कि आम जनता को बिना किसी परेशानी के ईंधन उपलब्ध कराएं और अफवाहों पर आधारित अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित रखें। पंपों की स्थितियों का जायजा लिया
जिले में ईंधन आपूर्ति को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर अविनाश रावत और पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा ने पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता की जानकारी ली। इसी दौरान आपूर्ति के अनुसार मांग की समीक्षा की गई। इस दौरान एसटी कोमलचंद पेट्रोल पंप सिविल लाइन्स, अगम पेट्रोल पंप तिली, डायमंड पेट्रोल पंप राजघाट रोड, सूर्यांश पेट्रोल पंप आरटीओ कार्यालय के पास, मोतीलाल पेट्रोल पंप पथरिया जाट और आदित्य पेट्रोलियम सिरोंजा सहित अन्य पंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंपों पर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने, सुरक्षा मानकों का पालन करने और अनावश्यक स्टॉकिंग या कालाबाजारी करने वालों को सख्त समझाइश दी गई। प्रशासन ने पंप संचालकों को निर्देश दिए कि आम जनता को बिना किसी परेशानी के ईंधन उपलब्ध कराएं। अफवाहों पर आधारित अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित रखें।
Source link