दुबई: आईपीएल 13 (IPL 13) के 25वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (CSK vs RCB) का आमना-सामना दुबई में होगा. थोड़ी ही देर बाद इस मुकाबले के लिए टॉस होना है.
मालूम हो आरसीबी और सीएसके की टीम इस सीजन अंक तालिका में पांचवे और छठे पायदान पर मौजूद हैं, ऐसे में आज के मुकाबले में हर हाल में जीत दोनों टीमों के लिए सबसे अहम है. इस मैच के लिए बैंगलोर और चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन प्रकार हैं.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore Team): विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिकल, एरोन फिंच, एबी डीविलियर्स, मोइन अली, शिवम दुबे, वॉशिंटन सुंदर, इशुरु उडाना, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज.
चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings Team): महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), फाफ डूप्लेसिस, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, ऋतुराज गायकवाड़, सैम करन, रवींद्र जडेजा, करन शर्मा, शार्दुल ठाकुर, ड्वेन ब्रावो और दीपक चाहर.