Suzuki Access ने कराई कंपनी की मौज! Burgman और Avenis की बढ़ी मांग

Suzuki Access ने कराई कंपनी की मौज! Burgman और Avenis की बढ़ी मांग


Suzuki टू-व्हीलर अपने सेगमेंट की टॉप-5 कंपनियों वाली लिस्ट में शामिल है. पिछले महीने भी इसकी सेल में अच्छी उछाल देखने को मिली. फरवरी 2026 में सुजुकी ने कुल 70,137 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 59,039 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो पिछले महीने Suzuki Access कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा. वहीं, Burgman और Avenis की बिक्री में भारी उछाल देखने को मिला है. दूसरी ओर, Gixxer और Hayabusa जैसी बाइक्स की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

Suzuki Access

सेल के मामले में पहले नंबर पर सुजुकी एक्सेस है. पिछले महीने इस स्कूटर को कुल 70,137 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 59,039 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Suzuki Burgman

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर Burgman है. इस स्कूटर को पिछले महीने 23,366 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 10,978 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 113 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Suzuki Avenis

लिस्ट में तीसरे नंबर पर Avenis है. फरवरी 2026 में इसकी कुल 5,127 यूनिट सेल की गईं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 1,382 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 271 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Suzuki Gixxer

बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर जिक्सर है. पिछले महीने इस बाइक को कुल मात्र 847 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 1,237 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 32 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Suzuki V-Strom SX

शानदार बढ़ोतरी के दम पर V-Strom SX ने कंपनी के टॉप-5 मॉडलों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 812 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं 465 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताए गए कंपनी के टॉप-5 मॉडलों के अलावा पिछले महीने e-Access की 732 यूनिट, Hayabusa की 30 यूनिट, Gixxer 250 की 16 यूनिट, GSX-8R और DL800DE की मात्र 2-2 यूनिट बिकी हैं. इसके अलावा, Suzuki Katana को पिछले महीने कोई भी ग्राहक नहीं मिला है.



Source link