Indore Garba Dandiya (Madhya Pradesh) Navratri 2020: Devi Ahilya Entertainment Meet BJP MP Shankar Lalwani Over Garba | सांसद लालवानी से मिले आयोजक, गरबा शुरू करवाने की रखी मांग, बोले – गरबा आयोजन से जुड़े डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिल जाएगा

Indore Garba Dandiya (Madhya Pradesh) Navratri 2020: Devi Ahilya Entertainment Meet BJP MP Shankar Lalwani Over Garba | सांसद लालवानी से मिले आयोजक, गरबा शुरू करवाने की रखी मांग, बोले – गरबा आयोजन से जुड़े डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिल जाएगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indore Garba Dandiya (Madhya Pradesh) Navratri 2020: Devi Ahilya Entertainment Meet BJP MP Shankar Lalwani Over Garba

इंदौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सांसद ने संगठन को गरबे शुरू कराने का आश्वासन दिया।

  • संगठन ने नवरात्रि पर्व पर मंदिर और कॉलोनी के अंदर सौ से डेढ़ सौ बच्चों के गरबा करने की अनुमति मांगी

एमपी देवी अहिल्या साउंड लाइट मनोरंजन सांस्कृतिक इंडस्ट्रीज संगठन लाइट एंड साउंड एसोसिएशन ने सांसद शंकर लालवानी को कोरोना योद्धा का सम्मान पत्र उनके कार्यालय पर जाकर दिया। साथ ही शहर के ग्लैमर इंडस्ट्री के सभी एसोसिएशन के पदाधिकारी, जिसमें लाइट, साउंड, इवेंट, घोड़ा, बग्गी, डांस ग्रुप, भजन संध्या, आर्केस्ट्रा, म्यूजिशियन, सिंगर ने मिलकर एक संगठन भी तैयार किया। इसमें अभी तक डेढ़ लाख साउंड लाइट व्यापारी और आर्टिस्ट कलाकार जुड़े हैं।

इस संगठन के बैनर तले सांसद लालवानी से नवरात्रि पर्व पर मंदिर और कॉलोनी के अंदर सौ से डेढ़ सौ बच्चों के गरबे करने की अनुमति मांगी। साथ ही बताया कि अगर गरबे के अनुमति मिल जाती है तो इंदौर शहर से जुड़े डेढ़ लाख कलाकार और व्यापारियों को रोजगार मिल जाएगा। इसमें सिंगर, डांसर, साउंड, लाइट, मेकअप, आर्टिस्ट, ड्रेस, कोरियोग्राफर आदि शामिल हैं। ये नवरात्रि में गरबे को लेकर 9 दिन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। साथ ही संगठन के अध्यक्ष रूप सिंह पवार और नितिन सोनी ने 20 पेज की नियमावली सांसद को सौंपी। जिसमें अगर प्रशासन गरबे करने की अनुमति देता है तो ऑर्गेनाइजर द्वारा कोरोना को लेकर क्या-क्या सुरक्षा की जाएगी, वह सब लिखा हुआ है। सांसद ने संगठन को गरबे शुरू कराने का आश्वासन दिया।



Source link