दमोह में तपती धूप में दंड भरते श्रद्धालु: चैत्र नवरात्रि नवमी पर हर साल निभाई जाती परंपरा – Damoh News

दमोह में तपती धूप में दंड भरते श्रद्धालु:  चैत्र नवरात्रि नवमी पर हर साल निभाई जाती परंपरा – Damoh News




दमोह जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर तेंदूखेड़ा विकासखंड के दसोंदी माल गांव में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर श्रद्धालु बलखंडन खेर माता धाम पहुंचे। इस दौरान तपती धूप में भक्तों ने जमीन पर दंड भरते हुए अपनी आस्था प्रकट की। शुक्रवार दोपहर पहाड़ी के पथरीले मार्ग पर सैकड़ों श्रद्धालु दंडवत करते हुए मां के दरबार तक पहुंचे। करीब 200 मीटर तक भक्तों ने पूरे शरीर को धरती से स्पर्श करते हुए यह कठिन यात्रा पूरी की। दोपहर में जब सूरज तेज तप रहा था, तब नंगे पैर जमीन पर खड़ा होना भी मुश्किल था। इसके बावजूद, श्रद्धालु केवल एक तौलिया लपेटे हुए दंडवत करते रहे, जो उनकी अटूट आस्था को दर्शाता है। मान्यता पूरी होने पर दंडवत पहुंचे हैं श्रद्धालु यह परंपरा हर साल चैत्र नवरात्रि पर्व पर निभाई जाती है। मान्यता है कि जिन भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, वे नवमी पर दंडवत करते हुए माता के दरबार पहुंचते हैं। कई श्रद्धालु नौ दिनों का व्रत रखकर यहीं आकर व्रत खोलते हैं। गांव से दूर एक स्थान पर एकत्रित होकर भक्त जयकारों के साथ अपनी यात्रा प्रारंभ करते हैं, जो भक्ति और शक्ति का अद्भुत नजारा प्रस्तुत करती है। जवारों का विसर्जन और मेला
इस अवसर पर लगभग 25 से 30 गांव से लाए गए जवारों का विसर्जन किया गया। जवारों के साथ पंडा और श्रद्धालु मीलों दूर से दंडवत करते हुए पहुंचे। देखते ही देखते यह आयोजन एक विशाल मेले में तब्दील हो गया, जहां हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहाड़ी पर स्थित बलखंडन माता मंदिर में उमड़ी यह भीड़ विश्वास और परंपरा का भी जीवंत उदाहरण बन गई।



Source link