बिजली बिल वसूली के दौरान कर्मचारी से मारपीट, VIDEO: भैंसदेही में 6645 रुपए के बकाया बिल पर विवाद, उपभोक्ता पर FIR, चप्पल भी मारी – Betul News

बिजली बिल वसूली के दौरान कर्मचारी से मारपीट, VIDEO:  भैंसदेही में 6645 रुपए के बकाया बिल पर विवाद, उपभोक्ता पर FIR, चप्पल भी मारी – Betul News




बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में बिजली बिल वसूली के दौरान आउटसोर्स कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 25 मार्च की बताई जा रही है, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। सहायक प्रबंधक दीपक सोलंकी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक, आउटसोर्स कर्मचारी शुभम लांडे, लाइनमैन पवन लिखितकर और अन्य कर्मचारी ग्राम बोरगांव डैम में बकाया बिल वसूली के लिए पहुंचे थे। उपभोक्ता तिलक बिसोने के यहां 6645 रुपए का बिजली बिल बकाया था, जिस पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। आरोप है कि कार्रवाई से नाराज तिलक बिसोने ने कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। उसने गाली-गलौज करते हुए शुभम लांडे के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान आरोपी ने कर्मचारियों के शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया। इससे कर्मचारी भयभीत हो गए और मानसिक तनाव में आ गए। तीन तस्वीरों में देखिए मारपीट… VIDEO में दिखा विवाद का दूसरा पक्ष वायरल वीडियो में पहले उपभोक्ता बिजली कर्मचारी को धमकाते हुए नजर आता है। इसके बाद कर्मचारी उसे पकड़ लेता है और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। बाद में कर्मचारी उसे पकड़ने के लिए पीछे-पीछे जाता दिखाई देता है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया है। इस घटना ने बिजली विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link