IPL के पहले मैच का रोमांच, जानें टॉस का समय, कब और किस चैनल पर आएगा लाइव मैच

IPL के पहले मैच का रोमांच, जानें टॉस का समय, कब और किस चैनल पर आएगा लाइव मैच


नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया के सबसे चकाचौंध भरे टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का आगाज होने में अब बस कुछ ही घंटे शेष हैं. साल 2025 में अपना पहला ऐतिहासिक खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी. शनिवार, 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का सामना विस्फोटक सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. 2008 से शुरू हुए इस सफर में आरसीबी ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन 2025 का साल इस फ्रेंचाइजी के लिए स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया. दिग्गज विराट कोहली ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी उठाकर 17 साल का सूखा खत्म किया था. हालांकि, खिताबी जीत के बाद टीम को मालिकाना हक और कुछ अनिश्चितताओं के दौर से गुजरना पड़ा, लेकिन अब बेंगलुरु की यह टीम मैदान पर अपने प्रदर्शन से विरोधियों को खामोश करने के लिए तैयार है.

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टी20 क्रिकेट में ‘पावर-हिटिंग’ की नई परिभाषा लिख चुकी है. 2016 की चैंपियन हैदराबाद 2018 और 2024 में खिताब के बेहद करीब पहुंचकर चूक गई थी. पैट कमिंस की अगुवाई में यह टीम एक बार फिर अपनी जर्सी पर दूसरा सितारा टांकने के इरादे से उतरेगी. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों के साथ यह यूनिट किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने का माद्दा रखती है.

आरसीबी बनाम एसआरएच मैच लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स.

मैच डिटेल्स: कब, कहां और कितने बजे?
आईपीएल 2026 के इस कर्टन-रेजर (Curtain-Raiser) मुकाबले की सभी जरूरी जानकारी यहां देखें:

डेट: 28 मार्च 2026, शनिवार

वेन्यू: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

टाइम: शाम 7:30 बजे (IST) शुरू होगा मैच.

टॉस: शाम 7:00 बजे (IST)

लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट: कहां देखें मुकाबला?
भारत में आईपीएल के डिजिटल और टीवी राइट्स के कारण फैंस के पास मैच देखने के कई विकल्प हैं.टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा.फैंस Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.

इनपर रहेगी नजर
आरसीबी के नए विकेटकीपर जितेश शर्मा और एसआरएच के लिए खेल रहे ईशान किशन के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस बार आरसीबी की जर्सी में अपनी पुरानी टीम हैदराबाद के खिलाफ नजर आएंगे. चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण उम्मीद है कि इस मैच में छक्कों की बरसात होगी.

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड (Full Squads)

इस सीजन के लिए दोनों टीमों ने नीलामी में अपनी रणनीतियों के अनुसार मजबूत स्कॉड तैयार किया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):
विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, सात्विक देशवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, जोश हेज़लवुड, रसिक डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, यश दयाल.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, और डेविड पेन.



Source link