महिला ने शरीर पर जवारे रखकर की माता की आराधना: सिवनी के पिपरिया नाई में जल रही अखंड ज्योति, दर्शन करने पहुंचे रहे ग्रामीण – Seoni News

महिला ने शरीर पर जवारे रखकर की माता की आराधना:  सिवनी के पिपरिया नाई में जल रही अखंड ज्योति, दर्शन करने पहुंचे रहे ग्रामीण – Seoni News




चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान सिवनी जिले में भक्ति का माहौल है। इसी कड़ी में धनोरा विकासखंड के ग्राम पिपरिया नाई में एक महिला भक्त ने अनोखी साधना की है। महिला अपने शरीर पर जवारे रखकर माता की आराधना कर रही है, जिसके पास अखंड ज्योति भी प्रज्वलित है। यह साधना नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हुई है। महिला जमीन पर लेटकर अपने शरीर पर जवारे (जौ) रखकर माता की पूजा कर रही है। उनके समीप एक अखंड ज्योति कलश भी लगातार जल रहा है। इस तपस्या को देखने और महिला के दर्शन के लिए आसपास के गांवों सहित जिलेभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह साधना चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। स्थानीय लोग महिला की इस भक्ति को श्रद्धा भाव से देख रहे हैं। श्रद्धालु वहां पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जवारे और ज्योति कलश का विसर्जन 28 मार्च को विधि-विधान के साथ किया जाएगा। इस दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। पिपरिया नाई में यह धार्मिक अनुष्ठान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।



Source link