कौन हैं शिवपुरी जेल जाने वाली तहसीलदार? KBC में जीते 50 लाख, हुए खूब ट्रांसफर

कौन हैं शिवपुरी जेल जाने वाली तहसीलदार? KBC में जीते 50 लाख, हुए खूब ट्रांसफर


Last Updated:

Who Is Tehsildar Amita Singh: मध्य प्रदेश के चर्चित बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार अमिता सिंह तोमर की गिरफ्तारी हो गई है. उन पर 2.5 करोड़ रुपयों के घोटालों का आरोप लगा है. इसके अलावा 23 साल की नौकरी में उनका कई बार ट्रांसफर हुआ है. उन्होंने कभी प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपए जीते थे.

Zoom

तहसीलदार अमिता सिंह तोमर हुईं गिरफ्तार

Shivpuri News: मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध तहसीलदार अमिता सिंह राहत घोटाले के आरोपों में गिरफ्तार हो गई हैं और वह सलाखों के पीछे पहुंच गई हैं, जहां न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उन्हें शिवपुरी जेल पहुंचाया है. महिला तहसीलदार अमिता सिंह मुआवजा घोटाले में आरोपी हैं. उन पर अपात्रों को करीब ढाई करोड़ रुपए बांटने का आरोप लगा है. वह फरार चल रही थीं. बड़ौदा पुलिस ने उन्हें ग्वालियर से उनके निवास से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने से पहले ही उन्हें तसीलदार के पद से हटा दिया गया था.

फर्जी हितग्राहियों के खातों में भेजे गए थे पैसे
अमिता सिंह तोमर बड़ौदा तहसील में साल 2021 में तहसीलदार थीं. इस दौरान ही बाढ़ राहत राशि का घोटाला सामने आया था. इसमें बाढ़ के बाद 794 हितग्राहियों को उनके खातों में पैसे देने थे. लेकिन जांच में पता चला कि कई फर्जी हितग्राहियों के खाते में भेजे गए. इस सब में अमिता सिंह का हाथ सामने आया था. बताया गया कि कई खाते तो उनकी तहसील के बाहर के थे.

23 सालों की नौकरी में कई बार हुआ ट्रांसफर
अमिता सिंह तोमर साल 2003 में सरकारी नौकरी में आई थीं. पहले उनका चयन नायब तहसीलदार के रूप में हुआ था. इसके बाद उन्हें प्रमोशन मिला था और वह तहसीलदार बन गई थीं. 23 साल की नौकरी में उनका कई बार ट्रांसफर हुआ है. गिरफ्तार होने से पहले बाढ़ राहत घोटाले में पहले ही हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुका था.

पहले भी विवादों में आ चुका है अमिता सिंह का नाम
अमिता सिंह का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है, जहां उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था. उन्होंने एक पोस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिंदुओं के खिलाफ बताया था और उन्हें राहुल खान लिखा था. इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी निशाना साधा था. वह कई बार अपने विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के लिए फेसबुक पर कमेंट भी कर चुकी हैं और उन्हें पूर्व में सस्पेंड भी किया जा चुका है.

KBC में जीते थे 50 लाख रुपए
अमिता सिंह साल 2011 में टीवी के प्रसिद्ध शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में गई थीं, जहां वह 50 लाख रुपए जीतकर सुर्खियों में आई थीं. इस शो को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं. जहां लोगों से सवाल पूछे जाते हैं और इसके बाद सही जवाब देने पर उन्हें पैसे भी दिए जाते हैं.



Source link