गिल ने खरीदा करोड़ों का लग्जरी फ्लैट, मुंबई के रिहायशी इलाके में रहेंगे कप्तान

गिल ने खरीदा करोड़ों का लग्जरी फ्लैट, मुंबई के रिहायशी इलाके में रहेंगे कप्तान


होमखेलक्रिकेट

गिल ने खरीदा करोड़ों का लग्जरी फ्लैट, मुंबई के रिहायशी इलाके में रहेंगे कप्तान

Last Updated:

Shubman Gill luxury flat in mumbai: शुभमन गिल ने इस अपार्टमेंट के लिए ₹1.24 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है. इस लग्जरी अपार्टमेंट की प्रभावी दर लगभग ₹61,442 प्रति स्क्वायर फीट है. जुहू मुंबई का वह रिहायशी इलाका है जहां अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन और अजय देवगन जैसे बड़े बॉलीवुड सितारों के घर हैं.

Zoom

शुभमन गिल ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का लग्जरी फ्लैट.

नई दिल्ली. भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई के पॉश इलाके जुहू में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. इस रजिस्ट्रेशन के लिए गिल ने लगभग ₹1.24 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी और ₹30,000 रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई है. यह अपार्टमेंट पूजा लीजर एंड लाइफस्टाइल से खरीदा गया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता जैकी भगनानी और उनके पिता वाशु भगनानी पार्टनर हैं. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक इस बिल्डिंग का काम अभी चल रहा है और इसके अगस्त 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है. गिल के इस अपार्टमेंट की कीमत ₹20.7 करोड़ है. 3,369 स्क्वायर फीट की यह प्रॉपर्टी जुहू-तारा रोड पर स्थित है. गिल का अपार्टमेंट बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर है.

महाराष्ट्र रेरा पोर्टल के अनुसार, शुभमन गिल ने जहां अपार्टमेंट खरीदा है, उस बिल्डिंग में कुल 19 मंजिलें होंगी, जिसमें बेसमेंट और पोडियम (पार्किंग के लिए खास जगह) की सुविधा भी शामिल है. पूरी बिल्डिंग में केवल 14 अपार्टमेंट्स बनाए जा रहे हैं. यहां अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से 1 BHK, 2 BHK, 4 BHK और डुप्लेक्स (दो मंजिला फ्लैट) यूनिट्स शामिल हैं.

शुभमन गिल ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का लग्जरी फ्लैट.

रोहित-सूर्यकुमार ने हाल ही में किया बड़ा निवेश
शुभमन गिल के अलावा भारतीय क्रिकेट जगत के कई और सितारों ने हाल ही में मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में करोड़ों का निवेश किया है. पिछले कुछ महीनों में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जहीर खान के परिवारों ने मिलकर मुंबई में ₹65 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है. भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव उनकी पत्नी देविशा ने हाल ही में देवनार के ‘गोदरेज स्काई टेरेस’ में ₹7.18 करोड़ का एक फ्लैट खरीदा. इससे पहले मार्च 2025 में भी उन्होंने इसी बिल्डिंग में ₹21 करोड़ के दो और फ्लैट खरीदे थे.

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका सजदेह ने प्रभादेवी के ‘आहूजा टावर्स’ में ₹26.30 करोड़ का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. इसमें 3 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा भी है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने भी 2025 में मुंबई में बड़ा निवेश किया. इस कपल ने एल्फिंस्टन रोड पर स्थित ‘इंडियाबुल्स स्काई’ बिल्डिंग में करीब ₹11 करोड़ का फ्लैट लिया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link