Last Updated:
Gwalior News: पड़ाव थाना क्षेत्र के पड़ाव स्थित ब्लू स्टोन ज्वेलरी शोरूम का कर्मचारी अवधेश शर्मा ही अंगूठी चोर निकला. उसने 17 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी चोरी की और उसकी जगह नकली अंगूठी रख दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह नौकरी छोड़कर दिल्ली भाग गया था.
पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से धर दबोचा.
रिपोर्ट- सुशील कौशिक, ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ज्वेलरी शोरूम का कर्मचारी चोर बन गया. शेयर बाजार में नुकसान की भरपाई के लिए शोरूम में चोरी कर डाली. शोरूम में नकली अंगूठी रख असली अंगूठी चुरा ली. मिली जानकारी के अनुसार, घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के ब्लू स्टोन ज्वेलरी शोरूम की है. ऑडिट के दौरान चोरी का पता चला. जब CCTV कैमरे चेक किए, तो कर्मचारी चोरी करते हुए कैद हो गया. पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.
पड़ाव थाना क्षेत्र के पड़ाव स्थित ब्लू स्टोन ज्वेलरी शोरूम का कर्मचारी अवधेश शर्मा ही आरोपी निकला. उसने 17 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी चोरी कर उसकी जगह नकली अंगूठी रख दी थी. वारदात के बाद वह नौकरी छोड़कर दिल्ली भाग गया था, जिसे गुरुवार देर रात पुलिस ने धर दबोचा और ग्वालियर ले आई.
शेयर मार्केट में 10 लाख रुपये का नुकसान
आरोपी अवधेश शर्मा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने शेयर बाजार में निवेश किया था. हाल ही में उसे शेयर मार्केट में 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया था, जिसकी भरपाई के लिए उसने यहां कदम उठाया था. ग्वालियर के एएसपी जयराज कुबेर ने कहा कि आरोपी अवधेश 5 मार्च को 17 ग्राम की हूबहू नकली अंगूठी पहनकर ड्यूटी पर आया था और मौका पाते ही उसने हाथ पर रुमाल बांधकर असली अंगूठी नकली से बदल दी.
ऑडिट में हुआ नकली अंगूठी मामले का खुलासा
उन्होंने आगे कहा कि 17 मार्च को ऑडिट में नकली अंगूठी का मामला उजागर हुआ, तो शोरूम के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए. उसमें अवधेश चोरी करता कैद हो गया था. फिलहाल पुलिस ने शोरूम संचालक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उससे चोरी की अंगूठी बरामद कर ली है. अब उसे जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.