नाबालिग लड़की से रेप का आरोपी गिरफ्तार: तीन साल तक शादी का झांसा देकर किया शोषण, पीड़िता 10 महीने परिवार से दूर रही – Mauganj News

नाबालिग लड़की से रेप का आरोपी गिरफ्तार:  तीन साल तक शादी का झांसा देकर किया शोषण, पीड़िता 10 महीने परिवार से दूर रही – Mauganj News




मऊगंज जिले के नईगढ़ी में एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसका फायदा उठाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने लंबे समय तक लड़की को डरा-धमकाकर उसका शोषण किया और बाद में जाति का बहाना बनाकर शादी करने से मुकर गया। पकड़े गए आरोपी का नाम मनीष कुशवाहा (22 साल) है, जो मुडिला गांव का रहने वाला है। थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी ने बताया कि अगस्त 2024 में आरोपी लड़की को बहला-फुसलाकर जबलपुर ले गया था। तब लड़की के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। वन स्टॉप सेंटर में रही लड़की पुलिस ने फरवरी 2025 में लड़की को खोज निकाला था। परिवार ने तब उसे साथ रखने से मना कर दिया, जिसके बाद उसे करीब 10 महीने तक सिंगरौली के ‘वन स्टॉप सेंटर’ में रखा गया। दिसंबर 2025 में जब वह बालिग हुई (18 साल की हुई), तब वह अपने घर लौटी। लेकिन जब शादी की बात आई, तो मनीष ने उसे ‘नीची जाति’ का बताकर अपनाने से मना कर दिया। 2022 से चल रहा था गलत काम पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी साल 2022 से ही लड़की के साथ गलत काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी मनीष पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट जैसी धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।



Source link