Last Updated:
Gwalior News: ग्वालियर में मंदिर में साउड सिस्टम को बंद करने को लेकर जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद फायरिंग की घटना सामने आई है. BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के PSO संतोष पांडेय और दो भाइयों पर हमला किया है. फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका अभी इलाज चल रहा है.
ग्वालियर में साउंड सिस्टम बंद करने को लेकर विवाद
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां मंदिर में बज रहे साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के PSO संतोष पांडेय पर गोलीबारी की गई है. बताया जा रहा है कि पड़ोसी परिवार ने हमला करते हुए फायरिंग की, जिसमें कुल तीन लोग घायल हो गए हैं. संतोष पांडे को हाथ में गोली लगी है.
साउंड सिस्टम बंद करवाने को लेकर हुआ विवाद
घटना ग्वालियर में मुरार थाना क्षेत्र के अल्पना टॉकीज के पास की है, जहां संतोष पांडेय के घर के सामने माता-मंदिर में रामनवमी के अवसर पर भजन कीर्तिन हो रहा था. साउंड सिस्टम पर माता के भजन बज रहे थे. फिर पड़ोसी परिवार वहां पहुंचा और साउंड सिस्टम बंद करने को लेकर गाली गलौच करने लगा. इसके बाद मारपीट भी हुई.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
बताया जा रहा है कि इसके बाद पड़ोसी परिवार ने संतोष पांडेय के परिवार के ऊपर फायरिंग कर दी. ऐसा करने बाद आरोपी हमलावर तुरंत फरार हो गए. फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और अब पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
मामले में हैं कुल तीन आरोपी
थाना मुरार की टीआई मैना पटेल ने कहा कि गोली चलने की जैसे ही सूचना मिली, तो पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जमा की गई. फरियादी राजकुमार पांडे को गोली है. फायरिंग के कारण तीन लोग घायल हुए हैं. एक को हाथ, एक को आंख और एक को अंगुली में चोट लगी है. फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है. इसमें कुल तीन आरोपी हैं. परिवार द्वारा बताया गया है कि मंदिर पर साउंड बज रहा था. साउंड को बंद करने को लेकर विवाद हुआ. बाद में फायरिंग भी हुई.
डबरा में भी फायरिंग की घटना आई सामने
ग्वालियर के डबरा में पड़ोसियों में मामूली विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है, जहां गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. रामदास बघेल के परिवार पर फायरिंग का आरोप लगा है. पुलिस घटना स्थल पहुंची और चले हुए राउंड बरामद कर लिए हैं.