संन्यास के बाद आईपीएल में आर अश्विन की वापसी, नई भूमिका में नजर आएंगे ‘अन्ना’

संन्यास के बाद आईपीएल में आर अश्विन की वापसी, नई भूमिका में नजर आएंगे ‘अन्ना’


होमखेलक्रिकेट

संन्यास के बाद आईपीएल में आर अश्विन की वापसी, नई भूमिका में नजर आएंगे ‘अन्ना’

Last Updated:

Ravichandran Ashwin IPL commentary: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के 19वें सीजन में वह कमेंट्री करने नजर आएंगे. आईपीएल 2025 के बाद अश्विन ने आईपीएल से संन्यास ले लिया था. वह 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे.

Zoom

आईपीएल 2026 के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं आर अश्विन.

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन ने इस सीजन के बाद इस लीग से संन्यास ले लिया था. भले ही वह आईपीएल से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन 28 मार्च से शुरू हो रही इस लीग के 19वें सीजन में वह नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. अश्विन फैंस को गेंद थामे हुए नहीं बल्कि, माइक पकड़े हुए नजर आने वाले हैं. जी हां, यह पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर आईपीएल 2026 के लिए कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं. अश्विन हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं. वह सुरेश रैना, हरभजन सिंह, सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों के साथ कमेंट्री करते नजर आएंगे.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link