सागर | सरस्वती शिशु मंदिर रिमझिरिया में परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मधुसूदन खेमरिया ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का उत्सव है। उन्होंने विद्यालय के शत-प्रतिशत परिणाम पर विद्यार्थियों, आचार्यों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर चौरसिया, प्राचार्य सुरेंद्र जैन सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।
Source link