लक्ष्मीबाई नगर से श्रीगंगानगर के लिए चलेगी स्‍पेशल ट्रेन: रतलाम, मंदसौर स्टेशन पर रहेगा स्टॉपेज; खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को राहत – Ratlam News

लक्ष्मीबाई नगर से श्रीगंगानगर के लिए चलेगी स्‍पेशल ट्रेन:  रतलाम, मंदसौर स्टेशन पर रहेगा स्टॉपेज; खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को राहत – Ratlam News




यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रख वेस्टर्न रेलवे द्वारा स्पेशल किराये के साथ ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। इस ट्रेन से खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। यह रहेगा रूट
रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया ट्रेन संख्या 04736 प्रत्येक शुक्रवार को 3 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) से 13.55 बजे चलेगी। रतलाम मंडल के फतेहाबाद (14.15/14.17), रतलाम (15.40/15.50), मंदसौर (16.56/16.58), नीमच (17.56/17.58) एवं चित्तौड़गढ़ (19.25/19.30) होते हुए शनिवार को 12:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04735 प्रत्येक गुरुवार 2 अप्रैल 2026 से 09 जुलाई 2026 तक श्रीगंगानगर से 12:50 बजे प्रस्थान चलेगी। रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ (04.20/04.25), नीमच (05.28/05.30), मंदसौर (06.14/06.16), रतलाम (07.55/08.05) एवं फतेहाबाद (09.22/09.24) होते हुए शुक्रवार को 09.55 बजे लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) आएगी। इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, लछमन गढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावती, चूरू, सादुलपुर, तहसील भद्रा, नोहर, एलेनबाद, हनुमानगढ़ एवं सादुलशहर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे। ट्रेन की बुकिंग 28 मार्च से शुरु होगी।



Source link