Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 28 March 2026 : आज सिंह राशि वालों वालो के लिए बहुत बड़े शुभ योग नहीं बन रहे हैं. लेकिन हानि की संभावनाएं भी नहीं है. हालांकि, दिन भर मानसिक और शारीरिक थकान या तनाव महसूस कर सकते है. खास तौर पर कर्मचारियों और विद्यार्थियों को अपने काम में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा. जरूरत से ज्यादा काम या वजन उठाना भारी पड़ सकता है.
खरगोन: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज 28 मार्च 2026 शनिवार को सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. इस दिन चंद्रमा सिंह राशि से द्वादश भाव में रहेगा और शुक्र सिंह राशि से नवम भाव में स्थित रहेगा. ग्रहों की इस स्थिति के कारण बहुत बड़े शुभ योग नहीं बन रहे हैं. लेकिन हानि की संभावनाएं भी नहीं है. हालांकि, दिन भर मानसिक और शारीरिक थकान या तनाव महसूस कर सकते है. खास तौर पर कर्मचारियों और विद्यार्थियों को अपने काम में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा. जरूरत से ज्यादा काम या वजन उठाना भारी पड़ सकता है.
सिंह राशि करियर राशिफल
सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे और किसी तरह के बड़े नुकसान की संभावना नहीं है. हालांकि काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है, इसलिए धैर्य के साथ काम करना जरूरी होगा. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और पढ़ाई में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. लेकिन, आज के दिन क्षमता से ज्यादा काम लेने से बचना चाहिए. ज्यादा काम का बोझ लेने पर शाम तक थकान बढ़ सकती है. कुछ लोगों को सिर दर्द या शरीर में दर्द जैसी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं.
सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है. कारोबार में रफ्तार बनी रहेगी और लाभ मिलने की संभावना भी है. हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में बिना सोच समझकर बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए. आज के दिन छोटे स्तर पर किए गए फैसले फायदेमंद साबित हो सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया बड़ा निर्णय नुकसान दे सकता है. इसलिए आर्थिक मामलों में सोच समझकर कदम उठाना ही बेहतर रहेगा.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि के जातकों को आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. मानसिक और शारीरिक कष्ट होने के योग है. दिनभर मानसिक तनाव बना रह सकता है और शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है. कई लोगों को सिर दर्द, जोड़ो का दर्द और बेचैनी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का दिन थोड़ा सावधानी भरा रह सकता है. पति पत्नी के बीच छोटी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है. ऐसे में बातचीत करते समय संयम रखना जरूरी होगा, ताकि रिश्तों में कड़वाहट न आए. प्रेम संबंधों में भी आज धैर्य रखने की जरूरत रहेगी. गलतफहमी या जल्दबाजी में कही गई बात विवाद का कारण बन सकती है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज बड़े निवेश से बचना चाहिए. यात्रा करने के योग बन रहे हैं और यह यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है. इसके साथ ही शनिवार के दिन तेल जैसे तारक पदार्थों का दान करना शुभ माना गया है.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें