रतलाम से 10 किमी दूर धराड़ में ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार में बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर से बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसके कांच भी फूट गए। हादसे में तीन से चार लोग घायल हुए है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। हादसा रतलाम-इंदौर फोरलेन पर शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि धराड़ के फोरलेन क्रासिंग ब्रिज पर ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ है। रतलाम से इंदौर जा रही एक प्राइवेट बस तेज स्पीड में आई और ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे की सूचना मिलते ही धराड़ पुलिस चौकी प्रभारी दीपक डामोर समेत अन्य पुलिसकर्मी, धराड़ के सरपंच विक्रमसिंह राठौर व अन्य ग्रामीण पहुंचे। बस ड्राइवर मौके से भागा
मौके पर एंबुलेंस को बुलाया। टक्कर के कारण बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कांच भी फूट गए। टक्कर के दौरान बस ड्रायवर मौके से भाग गया। टक्कर के कारण बस में बैठे यात्री भी घबरा गए। धराड़ चौकी प्रभारी दीपक डामोर ने बताया बस के ओवरटेक के कारण हादसा हुआ है। तीन से चार लोग घायल है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे के बाद लगा जाम
हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। रतलाम से इंदौर जाने वाली साइड पर वाहनों की लाइन लग गई। बाद में पुलिस ने फोरलेन से क्रेन मंगवाई। बस को सड़क मार्ग से हटा कर एक तरफ किया। बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया कि ट्रक की गति धीमी थी। बस चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए पीछे से ट्रक में जा घुसा। सभी यात्री ठीक है। तीन से चार यात्रियों को हल्की चोट है। देखे हादसे की तस्वीरें…
Source link