सूर्यकुमार यादव ने उड़ाया रिंकू सिंह का मजाक, केकेआर के उप कप्तान

सूर्यकुमार यादव ने उड़ाया रिंकू सिंह का मजाक, केकेआर के उप कप्तान


होमखेलक्रिकेट

सूर्यकुमार यादव ने उड़ाया रिंकू सिंह का मजाक, केकेआर के उप कप्तान

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में रिंकू सिंह एक नई जिम्मेदारी लेकर मैदान पर उतरेंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको अपना उप कप्तान बनाया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार ने रिंकू से मुलाकात की और उनके लिए मजेदार भाषण दिया. केकेआर ने हाल ही में पुष्टि की थी कि रिंकू आगामी सीजन में अजिंक्य रहाणे की मदद करेंगे.

Zoom

रिंकू सिंह से आईपीएल 2026 मुकाबले से पहले मस्ती करते नजर आए सूर्यकुमार यादव

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच के लिए अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई पहुंची. उनका मुकाबला मुंबई इंडियंस (एमआई) से होगा. एमआई के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव टी20 टीम के साथी रिंकू सिंह के साथ मजे करते नजर आए. उन्होंने इस आईपीएल सीजन में केकेआर के उपकप्तान बनाए गए रिंकू सिंह की टांग खींचने के मौके का पूरा फायदा उठाया. दोनों के बीच की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

इसी महीने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को उठाया. रिंकू सिंह वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे. आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले से पहले दोनों की मुलाकात हुई तो माहौल बन गया. सूर्यकुमार ने रिंकू से मुलाकात की और उनके लिए मजेदार भाषण दिया. केकेआर ने हाल ही में पुष्टि की थी कि रिंकू आगामी सीजन में अजिंक्य रहाणे की मदद करेंगे. फैंस को उम्मीद थी कि केकेआर इस सीजन के लिए नया कप्तान चुनेगी, लेकिन टीम ने रहाणे पर भरोसा जताया.



Source link