उज्जैन – झालावाड़ नेशनल हाइवे पर एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। कार की टक्कर का लाइव वीडियो पीछे आ रही एक अन्य कार के डेशबोर्ड में लगे कैमरे में कैद हो गया। घटना में कार सवार तीन लोग घायल बताए जा रहे है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है।वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है। थाना प्रभारी प्रदीप राजपूत ने बताया कि माकड़ौन थाना क्षेत्र के डाबला हरदू में HP पेट्रोल पम्प के सामने किसान ने अपनी साइकिल सड़क के दूसरी लेन की और मोड़ ली। इस बीच पीछे से आर ही कार चालक ने साइकिल सवार को बचाने की कोशिश के अपनी कार से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही कार में जा भिड़ा। हादसे में दोनों ही कारो को नुकसान पंहुचा है। अचानक हुए सड़क हादसे के बाद कई राहगीरों की वहां भीड़ जमा हो गई। पीछे आ रही कार में लगे डेशकेम में रिकॉर्ड हुआ वीडियो- घटना पीछे आरही कार के डेशकम में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रोड पर चल रहा एक साईकिल सवार बुजुर्ग अचानक चलते चलते रोड पार करने के लिए रॉन्ग साइड घूम गया । इस बीच पीछे से आरही कार ने साइकिल सवार को बचाने का प्रयास किया, इस दौरान साइकिल सवार तो बच गया लेकिन कार सामने से आरही आल्टो कार में जा भिड़ी। टक्कर से वेन्यू कार के एयर बेग खुल गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में तीन घायल – थाना प्रभारी प्रदीप राजपूत ने बताया कि हादसे में सामने से आ रही अल्टो कार में सवार मुकेश पिता भीमा जी चौधरी ग्राम बालोदा लख्खा व भगवान सिंह पिता भीम चौधरी ग्राम गिरोता गौतमपुरा और विष्णुबाई पति भगवान सिंह चौधरी घायल हुए है घायलों का इलाज उज्जैन के अस्पताल में चल रहा है।
Source link