Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज आज से होने जा रहा है. टूर्नामेंट के पहले दिन विराट कोहली के सामने ईशान किशन होंगे. टूर्नामेंट के दौरान ऑक्शन में बिके सबसे महंगे ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर नजर रहेगी. सब का ध्यान अनकैप्ड प्लेयर प्रशांत वीर पर ही होगी जिनको 14.20 करोड़ रुपये देकर चेन्नई ने अपने साथ जोड़ा.
5 खिलाड़ी पर होगी नजर,अनकैप्ड प्लेयर,सबसे महंगे खिलाड़ी से कीमती ऑलराउंडर तक
नई दिल्ली. भारत के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के कुछ ही हफ्ते बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हो रही है. इस बार 215 करोड़ रुपये की नीलामी ने टीमों को पूरी तरह बदल दिया है. ऋषभ पंत की 27 करोड़ रुपये की रिटेंशन और कैमरून ग्रीन की 25.20 करोड़ रुपये की डील सबकी नजर में है. संजू सैमसन का चेन्नई सुपर किंग्स में जाना और अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगना टीम बनाने के तरीके में बड़ा बदलाव दिखाता है. 28 मार्च से शुरू हो रहे इस सीजन में पांच खिलाड़ी सबका ध्यान खीचेंगे.
क्या ऋषभ पंत अपनी रिकॉर्ड कीमत को सही ठहरा पाएंगे?
ऋषभ पंत आईपीएल 2026 में 27 करोड़ रुपये के साथ एक बार फिर से लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उतरेंगे. इससे लखनऊ की उन पर कप्तान और फिनिशर के तौर पर निर्भरता साफ झलकती है. पिछले सीजन में उन्होंने 130 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए थे. ये टॉप मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों से कम रहा था. लखनऊ को अब भी पहला खिताब चाहिए ऐसे में दबाव यकीन ऋषभ पंत पर रहेगा.
क्या कैमरून ग्रीन इस सीजन केकेआर में बैलेंस लाएंगे?
कैमरून ग्रीन की 25.20 करोड़ रुपये की डील कोलकाता की मल्टी-स्किल्ड खिलाड़ियों की ओर बढ़ती सोच को दिखाती है. उनका टी20 स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर है और वे नियमित रूप से सीम बॉलिंग भी करते हैं. इससे टीम के दोनों विभाग मजबूत होते हैं. हालांकि, इतनी बड़ी रकम के बाद हर रोल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना उनके लिए चुनौती रहेगा.
क्या संजू सैमसन का सीएसके में जाना सही साबित होगा?
महेंद्र सिंह धोनी से हर साल यही सवाल किया जाता है कि वो अगला सीजन खेलेंगे. ऐसे में उनके एक विकेटकीपर की तलाश थी जो यह जिम्मेदारी उठाए. संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से सैम करन और रवींद्र जडेजा की जगह ट्रेड करना इसकी रणनीति का हिस्सा है. कई बार 400 से ज्यादा रन बनाकर चेन्नई पहुंचे हैं और टॉप ऑर्डर में स्थिरता लाते हैं. उनका आना सीएसके के ट्रांजिशन फेज को दिखाता है, जहां टीम स्थिरता पर जोर दे रही है. ज्यादा स्ट्रक्चर्ड सिस्टम में ढलना उनकी नेचुरल आक्रामकता के लिए चुनौती हो सकता है, इसलिए उन पर सबकी नजर रहेगी.
क्या ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद में कप्तानी का दबाव झेल पाएंगे?
ईशान किशन के पिछले कुछ महीने कभी ना भूलने वाले रहे हैं. उन्होंने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी चैंपियन बनाया. उनको इस सीजन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का अंतरिम कप्तान बनाया गया है. हाल ही में उनका टी20 वर्ल्ड कप स्ट्राइक रेट 190 से ऊपर रहा है. उनके नाम 2,900 से ज्यादा आईपीएल रन हैं और वे तेज शुरुआत के लिए जाने जाते हैं. असली चुनौती उनके लिए अपनी नेचुरल गेम और कप्तानी की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की होगी.
अनकैप्ड होने के बावजूद प्रशांत वीर पर इतनी चर्चा क्यों है?
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम आईपीएल ऑक्शन में प्रशांत वीर को मिला. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार के ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपये देकर इस युवा को अपनी टीम में शामिल किया. फ्रेंचाइजी घरेलू ऑलराउंडर्स पर जमकर पैसा लगा रही है. आईपीएल 2026 की नीलामी में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी. वीर का घरेलू स्ट्राइक रेट 165 से ऊपर है, जो उन्हें एक उपयोगी खिलाड़ी बनाता है. आईपीएल 2026 में घरेलू खिलाड़ियों की अहमियत बढ़ गई है और अनकैप्ड खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लग रही है. फ्रेंचाइजी अब घरेलू टी20 लीग्स के प्रदर्शन को देखकर नीलामी में फैसले ले रही हैं. औकिब नबी और विहान मल्होत्रा जैसे नाम दिखाते हैं कि स्काउटिंग नेटवर्क अब पारंपरिक रास्तों से आगे बढ़ चुका है.
क्या ऑलराउंडर्स आईपीएल 2026 में सबसे कीमती खिलाड़ी बन गए हैं?
आईपीएल 2026 की नीलामी में ऑलराउंडर्स पर सबसे ज्यादा बोली लगी, जिसमें कैमरून ग्रीन और प्रशांत वीर सबसे आगे रहे. इससे साफ है कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विकल्प देने वाले खिलाड़ी अब सबसे अहम हो गए हैं. ऐसे खिलाड़ी टीमों को बिना संतुलन बिगाड़े कॉम्बिनेशन बदलने की आजादी देते हैं, जो आज के टी20 क्रिकेट में जरूरी है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें