मुरैना में दिमनी क्षेत्र से मजदूरी कर कैलारस लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार एक युवक की गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद साथियों ने शव को कैलारस लाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कैलारस के गुलपुर निवासी 28 वर्षीय जल्लो नाथ पुत्र सुरेश नाथ अपने साथियों के साथ दिमनी में आलू की फसल खोदने गया था। शुक्रवार रात करीब 2 बजे सभी मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-552 पर मुंगावली के पास ट्रॉली के किनारे बैठा जल्लो नाथ नींद लगने से नीचे सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी मजदूर शव लेकर थाने पहुंचे घटना के बाद साथी मजदूर शनिवार सुबह करीब 10 बजे शव को लेकर कैलारस थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैलारस थाना प्रभारी टीआई सतेंद्र सिंह कुशवाहा के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। परिजनों को असुविधा न हो, इसलिए कैलारस में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मर्ग कायम कर केस डायरी संबंधित थाने को भेजी जाएगी।
Source link