इंदौर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक के पास से 12.82 ग्राम ब्राउन शुगर तो दूसरे के पास से 6.55 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। पुलिस दोनों ही आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी निकाल रही है। क्राइम ब्रांच और एरोड्रम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर केदार नगर इलाके में एक संदिग्ध को पकड़ा। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 12.82 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम दिलीप सिंह बघेल (42) निवासी शुभम नगर इंदौर का होना बताया। आरोपी के पास मिली ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए ही। जिसे पुलिस ने जब्त किया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर और भी जानकारी निकाल रही है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि वहीं क्राइम ब्रांच और एमजी रोड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर इलाके से एक युवक को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 6.55 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद इकबाल (21) निवासी दौलतगंज इंदौर का होना बताया। जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 80 हजार रुपए का माल बरामद किया है। पुलिस इनके सोर्स और नेटवर्क का पता लगा रही है। इधर, राऊ पुलिस ने भी शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए अंकित पंचोली (30) निवासी राज नगर और महिपाल उर्फ मोहित जसपाल (30) को गिरफ्तार किया है। अंकित के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर और मोहित से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए है। पुलिस इसने भी जानकारी निकाल रही है। वहीं राजेंद्र नगर पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए बुद्ध नगर खाली मैदान के पास बनी झोपड़ी से सपना नामक महिला को पकड़ा। उसके पास से 37 हजार 100 रुपए कीमत की देशी शराब जब्त की है।
Source link